लाइव न्यूज़ :

इलाज के लिए लंदन गए नवाज शरीफ की रेस्त्रां में बैठे तस्वीर वायरल, बीमारी को लेकर उठने लगे हैं सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 14, 2020 15:43 IST

नवाज शरीफ की इस वायरल तस्वीर के बाद इमरान सरकार के कुछ मंत्रियों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की बीमारी को बस एक दिखावा बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सुप्रीमो कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं।नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। बीमारी को देखते हुए उन्हें जमानत दी गई।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में नवाज शरीफ लंदन के एक महंगे रेस्त्रां में दिखें हैं। तस्वीर में नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो में नवाज की पीठ दिखाई दे रही है। उनकी दाईं तरफ भाई शहबाज शरीफ भी हैं। तस्वीर पर इतना विवाद इसलिए हो रहा है क्योंकि नवाज शरीफ लंदन इलाज कराने गए हैं। 69 साल के नवाज शरीफ इलाज के लिये 19 नवंबर 2019 को लंदन रवाना हुए थे। लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज के लिए विदेश यात्रा की इजाजत दी थी। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में गड़बड़ी का पता चला था और पाकिस्तान में चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिये विदेश जाने की सलाह दी थी। 

नवाज शरीफ की इस वायरल तस्वीर के बाद इमरान सरकार के कुछ मंत्रियों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की बीमारी को बस एक दिखावा बताया है। कोर्ट से उनकी जमानत रद्द करने की मांग की जा रही है।  इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि हमने तो पहले ही कहा था कि ये सब दिखावा है। 

सोशल मीडिया पर भी बीमारी को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सुप्रीमो कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सजा को अक्टूबर में आठ सप्ताह के लिये निलंबित कर दिया गया था। नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल