लाइव न्यूज़ :

जब बच्ची ने पीएम मोदी को दिया ऐसा जवाब, नहीं रोक पाए लोग अपनी हंसी, वीडियो हुआ वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2019 20:26 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यदि हम सिर्फ पोषण अभियान को हर माता, हर शिशु तक पहुंचाने में सफल हुए तो अनेक जीवन बच जाएंगे।’’ 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार(11 फरवरी) को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को थाली परोसी और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया था। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ जमकर हंसी-ठिठोली की और उन्हें अपने हाथों से खाना भी खिलाया। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। 

इस वीडियो में पीएम मोदी एक बच्ची से कुछ पूछते दिख रहे हैं। पीएम मोदी को बच्ची ने जो जवाब दिया उसको सुन वहां खड़े सारे लोग हंसने लगे। इस वीडियो में पीएम मोदी बच्ची से कह रहे हैं, ''अब डेढ़ बज रहा है...खाना 12 बजे मिलना चाहिए था। देर से आया प्रधानमंत्री, आपका खाना लेट हो गया, है ना?''  इस पर बच्ची ने ऐसा जवाब दिया कि वहां बैठे सारे बच्चे हंसने लगे। बच्ची ने कहा, ''हम सुबह खाना खाकर आए थे।"  पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''बच्चों से अच्छी बातचीत हुई, लेट लंच करने पर उनको बुरा नहीं लगा।'' 

 वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने श्री प्रभुपाद एसी भक्तिवेदांता स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यदि हम सिर्फ पोषण अभियान को हर माता, हर शिशु तक पहुंचाने में सफल हुए तो अनेक जीवन बच जाएंगे।’’ 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.77 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इन सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में अक्षय पात्र फाउंडेशन से मदद ली जाती है। सरकार ने राज्य के 10 जनपदों में संस्था के साथ इस सहयोग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहन दास पई ने बताया कि अक्षय पात्र ने यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू किया था। 2016 में 2 अरबवीं थाली परोसने के कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यहां पधारे थे।

उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य अब 2025 तक स्कूली दिनों में प्रतिदिन 50 लाख बच्चों को भोजन परोसने का है। फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास ने कहा कि अभी सिर्फ आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलता है। हम प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि वह मिड-डे मील का विस्तार कर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को इसमें शामिल करें।

इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बेसिक शिक्षा, बाल विकास, एवं पोषाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल, सांसद हेमामालिनी तथा विधायक गण भी उपस्थित थे।

फाउंडेशन के चेयरमैन मधु पंडित दास, वाइस चेयरमैन मोहन दास पई, न्यासी, कॉरपोरेट सहयोगी, विभिन्न संगठनों से आए विशिष्टजनों, सवा सौ स्कूलों से आए बच्चों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।(पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो