लाइव न्यूज़ :

नकुश फातमा के निकाह से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा ‘तोहफा’, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 22:23 IST

बकरपुर की रहने वाली नकुश फातमा ने आठ दिन पहले मुख्यमंत्री को ट्वीट कर लिखा था, ‘‘मेरे इलाके में पिछले 15 साल से सड़क का कोई काम नहीं हुआ। माननीय मुख्यमंत्री जी, सात दिसंबर को मेरी शादी है जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया मेरे मोहल्ले की सड़क बनवा दीजिए जिससे आपको और मेरे मेहमानों को आने में कोई असुविधा ना हो।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने पिछले 15 साल से खराब सड़क बनवा दी जिससे बारातियों को आने में कोई असुविधा ना हो।बकरपुर में वर्ष 2002 में सड़क बनी थी जिसके बाद दोबारा दो दिन पहले बनी।पंद्रह साल पहले सड़क की थोड़ी पैचिंग मरम्मत गई थी।

प्रयागराजः प्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत अबु बकरपुर की रहने वाली नकुश फातमा के निकाह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे एक बड़ा ‘तोहफा’ दिया है। नकुश के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने पिछले 15 साल से खराब सड़क बनवा दी जिससे बारातियों को आने में कोई असुविधा ना हो।

नकुश ने आठ दिन पहले मुख्यमंत्री को ट्वीट कर लिखा था, ‘‘मेरे इलाके में पिछले 15 साल से सड़क का कोई काम नहीं हुआ। माननीय मुख्यमंत्री जी, सात दिसंबर को मेरी शादी है जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया मेरे मोहल्ले की सड़क बनवा दीजिए जिससे आपको और मेरे मेहमानों को आने में कोई असुविधा ना हो।’’

नकुश के चाचा जमाल अफसल ने बताया कि अबु बकरपुर में वर्ष 2002 में सड़क बनी थी जिसके बाद दोबारा दो दिन पहले बनी। उन्होंने कहा कि पंद्रह साल पहले सड़क की थोड़ी पैचिंग मरम्मत गई थी। इसके अलावा, यहां गंदगी का अंबार था। अफसल ने बताया कि नकुश ने तकरीबन आठ दिन पहले मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो दिन पहले नगर निगम ने क्षेत्र की साफ-सफाई कर सड़क बना दी। इससे अब मेहमानों को आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नकुश की शादी लखीमपुर खीरी में होने जा रही है और बारात बुधवार को प्रयागराज आएगी।

अफसल ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए कोई ऐसा विभाग नहीं है जहां संपर्क ना किया गया हो, लेकिन किसी विभाग ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली। उन्होंने कहा कि हालांकि नकुश के ट्वीट का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने और उनके निर्देश पर एक दिन में सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा करा दिया गया। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी