लाइव न्यूज़ :

Naked Football Match: इस देश में नग्न खिलाड़ी खेलते हैं फुटबॉल, बदन पर नहीं होता एक भी कपड़ा; जानें क्यों

By अंजली चौहान | Updated: May 5, 2024 12:33 IST

Naked Football Match: बहरहाल विरोध करने का यह तरीका बहुत हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होने के बाद से यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Open in App

Naked Football Match: दुनियाभर में लोगों ने अपने मनोरंजन के लिए कई खेलों का अविष्कार किया है। आज देश से लेकर विदेशों तक अनेकों खेल प्रतियोगिताएं होती है। कबड्डी, फुटबॉल, टेनिस, क्रिकेट और न जाने कितने की खेल है जिन्हें खेलने वाले और देखने वाले इसका लुत्फ उठाते हैं। मगर क्या हो कि कोई ऐसा खेल आपको खेलना पड़े जिसके लिए आपको अपने कपड़े उतारने पड़े? क्यों, पढ़कर ही अजीब लग रहा न! लेकिन यह एकदम सच है जर्मनी में एक ऐसा फुटबॉल मैच भी होता है जिसमें खिलाड़ी को नग्न रहना पड़ता है। यह पूरा खेल ऐसे ही खेला जाता है। 

हैरानी की बात ये है कि इस मैच में महिला खिलाड़ी और पुरुष खिलाड़ी दोनों शामिल हुए। जर्मनी में आयोजित मैच की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस अनोखे मैच को देख हैरान है। वहीं, कई लोगों के मन में सवाल है कि खिलाड़ियों ने आखिर ऐसा क्यों किया। 

क्यों खेला गया ये खेल?

BILD की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि खेल के व्यावसायीकरण के विरोध में, पोटोरिजिनेल ऑल स्टार्स नाम की टीम ने एक ऐसी टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसने फुटबॉल मैच में कपड़े पहने थे। जर्मनी के एक शहर हर्न में यह खेल खेला गया था। मैच की तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिसमें खिलाड़ी, जिन्होंने मोजे और जूते के अलावा कुछ नहीं पहना था, अपनी पीठ और छाती पर जर्सी नंबर पेंट किए हुए थे। मैच की खबर और तस्वीरें 'द नेक्सटा' नाम के अकाउंट से 'एक्स' पर एक पोस्ट में शेयर की गईं। बहरहाल विरोध करने का यह तरीका बहुत हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होने के बाद से यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। 

टॅग्स :फुटबॉलजर्मनीखेलअजब गजबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?