कोहिमाः नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग विश्व जनसंख्या दिवस पर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहा है। बेदाग सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ लोगों को दीवाना बना लिया। वायरल वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
वह 'छोटी आंखें' होने के फायदे बताते हैं। मंत्री ने ट्विटर पर अपने 'एकल आंदोलन' में शामिल होने का आग्रह किया है। हमारे देश के युवाओं को उनके जैसे '#StaySingle' के लिए कहा है। अलोंग ने सोमवार को लोगों से अविवाहित रहने और जनसंख्या वृद्धि पर ‘‘समझदारी’’ दिखाते हुए ‘‘एकल जीवन आंदोलन’’ में शामिल होने की अपील की।
42 वर्षीय मंत्री स्वयं अविवाहित हैं। उन्होंने अपना संदेश विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ट्वीट किया। अलोंग नगालैंड भाजपा अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के पहली बार सदस्य चुने गए हैं। वर्तमान समय में उनके पास उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों का प्रभार है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर, आइये हम जनसंख्या वृद्धि के मुद्दों के प्रति समझदारी दिखाएं और बच्चे पैदा करने के संबंध में सोच समझकर फैसला करें। अथवा मेरी तरह एकल जीवन व्यतीत करें और हम एक सतत भविष्य की दिशा में योगदान कर सकते हैं।
आइए, आज एकल आंदोलन में शामिल हों।’’ हालांकि, उन्हें इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया और व्हाट्सएप संदेश भेजे गए कि क्या उन्होंने ‘एकल जीवन आंदोलन’ शुरू किया है, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।