लाइव न्यूज़ :

'मेरा नाम 'राहुल सावरकर' नहीं है', कांग्रेस नेता का यह बयान इंटरनेट पर छाया, लोग कर रहे हैं वाहवाही

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 14, 2019 14:24 IST

राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। हमारी शक्ति अर्थव्यवस्था थी। लोग दुनिया का भविष्य चीन और भारत को बोलते थे।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था खुद नष्ट कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस रैली में कहा, ''तकरीबन छह साल पहले जनता को बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए गए थे।''

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस राहुल गांधी ने ''रेप इन इंडिया'' वाली टिप्पणी पर भाजपा की ओर माफी की मांग किए जाने पर पलटवार करते हुए शनिवार को भारत बचाओ रैली कहा कि उनका नाम ''राहुल सावरकर'' नहीं हैं और वह कभी माफी नहीं मांगने वाले हैं। उन्होंने यहां ''भारत बचाओ रैली'' में कहा, '' कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता और देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है।'' उन्होंने कहा, ''संसद में भाजपा के लोगों ने कहा कि मैं भाषण के लिए माफी मांगू। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। माफी नहीं माँगूँगा।मर जाऊँगा लेकिन माफी नहीं माँगूँगा।'' राहुल गांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर हैशटैग "Rahul Savarkar" ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ राहुल गांधी का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा है कि राहुल गांधी का बयान सुनकर मजा आ गया। 

एक यूजर ने कहा, क्या जबरदस्त पंच लाइन है। 

राहुल गांधी ने कहा, " पीएम मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। हमारी शक्ति अर्थव्यवस्था थी। लोग दुनिया का भविष्य चीन और भारत को बोलते थे।" उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था खुद नष्ट कर दी।

कांग्रेस नेता ने कहा, '' हिंदुस्तान के सभी दुश्मन चाहते थे कि भारत की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाए। यह काम हमारे प्रधानमंत्री ने कर दिया।'' उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबन्दी करके लाखों करोड़ रुपये कुछ उद्योगपतियों को दे दिए।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस रैली में कहा, '' तकरीबन छह साल पहले जनता को बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए गए थे। किसानों की आमदनी दुगुनी करने और नौजवानों को हर साल दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था। अब तो साबित हो गया कि ये वादे झूठे थे।'' उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज है कि हम कांग्रेस को मजबूत करें ताकि हम देश को सही दिशा की तरफ ले जा सके।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो