लाइव न्यूज़ :

दिव्यांग को सड़क पार कराने में ट्रैफिक गार्ड ने की मदद, लोगों ने कहा 'मुंबई पुलिस हैट्स ऑफ'; वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: December 15, 2021 12:33 IST

मुंबई के सीएसएमटी में एक विकलांग की मदद करने पर ट्रैफिक पुलिस एचसी राजेंद्र सोनवणे आम लोगों ने हीरो बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस द्वारा शेयर किया हुआ यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।एक विकलांग की मदद कर ट्रैफिक पुलिस एचसी राजेंद्र सोनवणे हीरो बन गए हैं।यह वीडियो मुंबई पुलिस द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडेल पर शेयर किया गया है।

जरा हटके: मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वाले का एक वीडियो शेयर किया है जिसे लोग देख उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल यह वीडियो एक ट्रैफिक पुलिस का है जो बीच सड़क पर एक दिव्यांग व्यक्ति का हाथ धरकर उसे सड़क पार करा रहा है। आम तौर पर मुंबई पुलिस अपने इंस्टाग्राम पर नागिरकों की सुरक्षा को लेकर वीडियो और पोस्ट शेयर करता है, ऐसे में पुलिस द्वारा इस तरह के वीडियो को देख लोग इस पर रिएक्शन दिए बिना रह नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो को शूट करते हुए एक शख्स ने 'हैट्स ऑफ' भी कहा है। 

कुछ ऐसे मदद की ट्रैफिक पुलिस ने एक दिव्यांग की

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक ट्रैफिक पुलिस ने एक दिव्यांग को सड़क पार करवाया है। ट्रैफिक पुलिस एचसी राजेंद्र सोनवणे को मुंबई के सीएसएमटी के पास ऐसा करता देखा गया। वहीं इस वीडियो को शूट कर रहे व्यक्ति को 'मुंबई पुलिस हैट्स ऑफ' कहते हुए सुना गया। वहीं इस वीडियो को शेयर करते समय मुंबई पुलिस ने हैश-टैग #MumbaiPoliceForAll का भी इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को अबतक 130000 व्यूज मिल चुके हैं। 

लोगों ने खूब की ट्रैफिक पुलिस की तारीफ

आम-तौर पर ऐसी घटनाए बहुत ही कम देखने को मिलती है जहां पुलिस द्वारा आम नागिरकों की ऐसी मदद की जाती हो। लेकिन वायरल इस वीडियो को देख लोग मुंबई पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस एचसी राजेंद्र सोनवणे की भी तारीफ कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, मुंबई पुलिस एट ईट बेस्ट। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने राजेंद्र के इस काम की तारीफ करते हुए कहा, बहुत ही अच्छा काम है। ट्रैफिक पुलिस के इस मदद पर मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों को भी राजेंद्र पर नाज है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'