लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कैब से ऑडी में लगी जरा सी टक्कर से बौखलाया कार मालिक, ड्राइवर को जमीन पर पटक कर पीटा

By अंजली चौहान | Updated: August 30, 2024 12:11 IST

Viral Video: कैमरे में कैद हुई घटना में एक आदमी और उसकी पत्नी को घाटकोपर में अपनी ऑडी क्यू3 से उतरते हुए दिखाया गया है, जब एक ओला ड्राइवर ने उनकी लग्जरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी।

Open in App

Viral Video:मुंबई से एक रोड रेज घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो कार आपस में टकराती है लेकिन इसमें कोई घायल नहीं होता। हालांकि, चौकाने वाली बात ये है कि जिस कार से आगे वाली कार की टक्कर होती है, उसका ड्राइवर दूसरे शख्स को पीटने लगता है। परेशान करने वाला वीडियो घाटकोपर का है, जहां एक ओला ड्राइवर को ऑडी कार के मालिक ने थप्पड़ मारा और उसकी पिटाई की। 

18 अगस्त को हुई इस घटना का एक वीडियो आज, 30 अगस्त को ऑनलाइन सामने आया। कैमरे में कैद हुई घटना में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को घाटकोपर में अपनी ऑडी Q3 से उतरते हुए दिखाया गया है, जब एक ओला ड्राइवर ने उनकी लग्जरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। 

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, आदमी ओला ड्राइवर को थप्पड़ मारता हुआ और फिर पीड़ित को उठाकर जमीन पर पटकते हुए दिखाई देता है, जबकि अन्य दर्शक देखते रहते हैं। 

अंत में, वीडियो में ओला ड्रायर जमीन पर बेहोश पड़ा हुआ दिखाई देता है जबकि आदमी और उसकी पत्नी अपनी कार में बैठकर भाग जाते हैं। घटना के सामने आने के बाद, पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसड़क दुर्घटनामुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो