लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः हेलीकॉप्टर में सवार होकर शादी करने पहुंचे दो चचेरे भाई, दिवंगत दादा की पूरी की अनोखी इच्छा, इतना हुआ खर्च

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2023 15:57 IST

दोनों भाइयों ने कहा कि इस परंपरा को वो अपनी अगली पीढ़ी तक कायम रखेंगे। उन्होंने कहा, 'अब यह हमारे परिवार की एक परंपरा बन गई है। हम इस परंपरा को जारी रखने के लिए भविष्य में अपने बच्चों के लिए भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करेंगे।' 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों भाई हेम मंडलोई और यश मंडलोई भोपाल के कुराना गांव के रहने वाले हैं। दोनों की शादी उनके गांव से 80 किमी दूर शाजापुर के शुजालपुर गांव में हुई है।

भोपालः  मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले किसान परिवार के दो चचेरे भाइयों ने अपने दिवंगत दादा की इच्छा पूरी करने के लिए भारी भरकम रकम खर्च कर दिया। दोनों चचेरे भाई हेलीकॉप्टर से बारात लेकर 80 किलोमीटर दूर शाजापुर जिले में शादी करने पहुंचे। दूल्हों के मुताबिक, उनके दिवंगत दादा की इच्छा थी कि उनके पोते हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आएं।

दोनों भाई हेम मंडलोई और यश मंडलोई भोपाल के कुराना गांव के रहने वाले हैं। दोनों की शादी उनके गांव से 80 किमी दूर शाजापुर के शुजालपुर गांव में तय हुई। उन्हें अपने दिवंगत दादा की अंतिम इच्छा को पूरी करने की पूरी योजना बनाई और हेलीकॉप्टर लेकर शादी करने पहुंच गए। हेलीकॉप्टर जैसे ही दूल्हों के घर पहुंचा तो इस अनोखी बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दूल्हों ने कहा कि 'यह हमारे दिवंगत दादा की इच्छा थी कि उनके पोते उनकी शादी की बारात हेलीकॉप्टर से लेकर जाएं और दुल्हनों को इसमें लेकर आएं। आज वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दादाजी के सपने को हमारे पिताओं ने पूरा किया।'

दोनों भाइयों ने कहा कि इस परंपरा को वो अपनी अगली पीढ़ी तक कायम रखेंगे। उन्होंने कहा, 'अब यह हमारे परिवार की एक परंपरा बन गई है। हम इस परंपरा को जारी रखने के लिए भविष्य में अपने बच्चों के लिए भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करेंगे।' परिवार के मुताबिक, एक बार में एक हेलीकॉप्टर किराए पर लेने में 5-6 लाख रुपए का खर्च आता है।

टॅग्स :Madhya PradeshViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'