लाइव न्यूज़ :

MP: 300 एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका, वायरल वीडियो देखें

By अनुराग आनंद | Updated: September 29, 2020 15:42 IST

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई कस्बे में ट्रक पर लदे करीब 300 सिलेंडरों में आग लगने की खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबई कस्बे के पुल को पार सकते समय ट्रक में आग लग गई और सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा।आग लगने की क्या वजह है?, इस बारे में अभी पता नहीं लगाया जा सका है। स्थानीय पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए लोग लिख रहे हैं कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में 300 एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक में आग लग गई।

इसके बाद एक-एक कर सभी LPG गैस सिलेंडरों में आग लग गई। देखते ही देखते कई सिलेंडर गर्म होकर तेज आवाज के साथ फटते चले गए। सिलेंडर के फटने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी। 

मौके पर कुछ लोगों ने दूर से वीडियो बनाने का दावा करते हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेफॉर्म पर साझा किया। 

क्या है पूरा मामला- 

बता दें कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो को देखने के बाद हमने इस वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास किया। हिन्दुस्तान अखबार की मानें तो मामला होशंगाबाद के बाबई कस्बे का ही है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस कस्बे के पुल को पार सकते समय ट्रक में आग लग गई और सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अपरातफरी मच गई। घबराए लोग धमाके को लेकर जानकारी जुटाने लगे। 

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने ये कहा-

बता दें कि इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक के चालक ने सही समय पर निकलकर अपनी जान बचा ली। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रक में 300 सिलेंडर लदे थे। लेकिन सही संख्या का पता ऑइल कंपनी के अधिकारियों से संपर्क के बाद ही चलेगा।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। अभी आग लगने की क्या वजह है, इस बात की जानकारी पुलिस नहीं लगा पाई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशहोशंगाबादअग्नि दुर्घटनाभीषण आगएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?