लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः 'मैं विद्यालय जा रहा हूं' का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सके हेडमास्टर, जलवायु और मौसम के बीच अंतर का नहीं दिया जवाब, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2022 18:42 IST

अनुमंडलाधिकारी ने स्कूल के एक और शिक्षक से जलवायु और मौसम के बीच अंतर पूछा तो वे सवाल घुमाने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देपकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल का है. अनुमंडलाधिकारी रविंद्र कुमार बीते दिनों कुछ स्कूलों में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. चैता पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गए.

पटनाः बिहार के मोतिहारी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सरकारी स्कूल के शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है. दरअसल, एक सरकारी स्कूल में अनुमंडलाधिकारी जांच के लिए पहुंचे और हेडमास्टर से सवाल पूछना शुरू कर दिया.

उन्होंने हेडमास्टर से पूछा 'मैं विद्यालय जाता हूं', 'मैं विद्यालय जा रहा हूं' का इंग्लिश ट्रांसलेशन बताईये. इसपर हेडमास्टर ने मौन धारण कर लिया. इसके बाद अनुमंडलाधिकारी ने स्कूल के एक और शिक्षक से जलवायु और मौसम के बीच अंतर पूछा तो वे सवाल घुमाने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल का है. अनुमंडलाधिकारी रविंद्र कुमार बीते दिनों कुछ स्कूलों में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान वह चैता पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गए. वहां बच्चों को पढ़ा रहे एक सहायक शिक्षक मुकुल कुमार से पूछा कि जलवायु, मौसम और पर्यावरण के बीच क्या अंतर है?

शिक्षक सही जवाब नहीं बता पाए, जिसके बाद खुद अनुमंडलाधिकारी ने शिक्षक सहित बच्चों को सरल भाषा में विस्तार से समझाया. हद तो तब हो गई, जब अनुमंडलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्कूल के हेडमास्टर विश्वनाथ राम के चैंबर में जाकर उनसे पूछा, ''आप किस सब्जेक्ट के टीचर हैं?''

जवाब में हेडमास्टर ने कहा, ''मैं अंग्रेजी और संस्कृत पढ़ाता हूं.'' अनुमंडलाधिकारी ने उनसे पूछा- मैं विद्यालय जाता हूं', 'मैं विद्यालय जा रहा हूं' का इंग्लिश ट्रांसलेशन बताइये. इसके बाद हेडमास्टर उनका मुंह देखने लगे और उत्तर नहीं बता पाये. अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इससे बिहार में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलने लगी है. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी