लाइव न्यूज़ :

मां ने 18 माह के मासूम को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख सहम गए लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 1, 2021 15:26 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आप देख भी नहीं पाएंगे । इसमें एक 18 माह के छोटे बच्चे को उसकी मां ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी आंख-नाक से खून निकलने लगा और पीठ पर चोट के निशान भी है ।

Open in App
ठळक मुद्दे18 महीने के बच्चे को मां ने बेरहमी से पीटा, आंख-नाक में आई चोटपिता की शिकायत के बाद मां को किया गया गिरफ्तार मां ने लात-घूंसे में मारा, बच्चे के पीठ पर गंभीर चोट

मुंबई : आमतौर पर हमने देखा है कि मां अपने बच्चे से बहुत प्यार करती है । उसकी छोटी से चोट औऱ दर्द उससे बर्दाश्त नहीं होता । अक्सर हम सुनते हैं कि मां अपनी जान को खतरे में डाल सकती है लेकिन अपने बच्चे की नहीं  लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने अपने बच्चे को बेरहमी से पीटा और उसे आंख-नाक में चोट पहुंचाई । 

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक मां अपने 18 महीने के बच्चे की जोरदार पिटाई कर रही है । एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के विल्लुपुरम का है । बच्चे को मारने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार किया है । शूट किए गए इस वीडियो के जरिए महिला की पहचान तुलसी के रूप में हुई है । हाल की इस वीडियो के बार में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है । 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मां बच्चे को बुरी तरह पीट रही है । उसे घूंसा मारते हुए देखा जा सकता है । बच्चे के नाक और मुंह से खून भी बहने लगता है । वहीं एक और वीडियो में उस बच्चे की पीठ दिख रही थी जिसमें पिटाई की वजह से उसके शरीर में चोट के निशान भी पड़ गए है । बाद में महिला के पति की शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । 

पुलिस ने बच्चे की मां के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है,जिसमें सेक्शन 75 (बच्चे को गाली देना), सेक्शन 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), सेक्शन 355 (अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है । तुलसी के मनोरोग चिकित्सक  के पास भी भेजा गया है । पुलिस आगे की जांच कर रही है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोchildTamil NaduPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी