लाइव न्यूज़ :

मां-बेटी को समुद्र किनारे मिला दूसरे विश्व युद्ध का ग्रेनेड, गर्म सुई डालने से आग का गुबार निकलकर फटा, देखें तस्वीरें

By अनुराग आनंद | Updated: December 16, 2020 13:48 IST

इस हैरान करने वाली घटना में मां-बेटी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ग्रेनेड दूसरे विश्व युद्ध के समय का बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद मां-बेटी ने इस घटना के बाद कहा कि बीच से अब कोई सामान नहीं उठाऊंगी। मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज को सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए।

यूके के केंट नामक जगह पर एक महिला अपनी बेटी के साथ समुद्र किनारे टहल रही थी। इस दौरान मां-बेटी को एक बेहद ठोस वस्तु मिला, जिसे उठाकर दोनों अपने साथ घर ले गए। शुरुआत में मां-बेटी को लगा कि उन्होंने कोई जीवाश्म या फिर हड्डी समुद्र किनारे से अपने साथ उठा लाया है। लेकिन, जल्द ही उनका भ्रम दूर हो गया। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, मां-बेटी ने बाद में फेसबुक पर इस फोटो को साझा करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि यह एक काफी घिसा हुआ ग्रेनेड था। इसके बारे में उन दोनों को पहले नहीं पता था लेकिन बाद में तब साफ हो गया जब यह ग्रेनेड फट गया। 

इसके साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि इस ठोस वस्तु की जांच के लिए उन्होंने रसोई में एक सुई को गर्म करने के बाद जैसे ही उसमें डालने का प्रयास किया तो आग का गुबार निकला और फिर उन्होंने उसे सिंक में फेंक दिया। इसके बाद तेज आवाज के साथ ग्रेनेड रसोई घर के सिंक में फट गया।

मां-बेटी ने इस घटना के बाद कहा कि बीच से अब कोई सामान नहीं उठाऊंगी। मां-बेटी ने कहा कि ठोस वस्तु के बारे में जानकारी के लिए मैंने जीवाश्म और पुरातत्व स्थलों से संबंधित लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क किया लेकिन किसी ने भी तस्वीर को देखने के बाद ग्रेनेड होने की बात नहीं बताई। 

मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज को सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी अलार्म को बजाया। इस घटना में मां और बेटी पूरी तरह से सुरक्षित है। 

टॅग्स :सोशल मीडियाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो