लाइव न्यूज़ :

बंदर ने इंसान की तरह छीलकर खाया केला, देखकर रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: June 22, 2020 15:54 IST

सोशल मीडिया पर बंदर को इंसानों की तरह केला खाते देखकर लोग इस वीडियो को न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि खूब शेयर भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेला का छिलका को बंदर निकाल रहा होता है तब पास गिरे छिलके के रेशे को भी साइड फेंक देता है।बंदर के इंसानों की तरह केला खाने के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'बंदर को केले के ऊपर छिलके को पसंद नहीं करते हैं।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चे के साथ बैटकर केला खाता नजर आ रहा है। इस वीडियो देखा जा सकता है कि आराम से बैठकर बंदर एक इंसान की तरह पहले उसके छिलका को हटाता है। इसके बाद फिर वह केला खाता है। ठीक उसी तरह जैसे कि एक आम इंसान खाता है। 

यही नहीं इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब केला का छिलका बंदर निकाल रहा होता है तब पास गिरे छिलके के रेशे को भी साइड फेंक देता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शूब पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो को आम लोगों द्वारा इतना अधिक पसंद किया जा रहा है कि अब तक इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। इसके अलावा, ट्वीटर पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। 

इससे पहले बाथरूम में सांप निकलने का वीडियो भी खूब हुआ था वायरल

बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर बाथरूम में सांप निकलने का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां बाथरूम में घुसे डायमंड पायथन को एक शख्स ने बड़े आराम से बाहर निकाल दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। 

इस वीडियो को एबीसी न्यूज ने शेयर किया है और अब तक 63 हजार से ज्यादा व्यूज इसे मिल चुके हैं। कई लोग इसे जहां बहादुरी का काम बता रहे हैं तो कई ऐसे भी लोग हैं जो ऐसे वीडियो को देखना नहीं चाहते। दरअसल, वे वीडियो में भी अजगर को देखकर अपना डर जता रहे हैं। साथ ही वीडियो को डिलीट करने की भी मांग कर रहे हैं। वहीं, कई लोग इस शख्स की कोशिश को 'क्रेजी' भी बता रहे हैं। 

बाथरूम में निकला सांप, शख्स ने हाथ से पकड़कर हटाया

ऑस्ट्रेलिया से आए इस वीडियो को आप भी देखिए। इस वीडियो में दिखता है कि एक लंबा-चौड़ा अजगर सिंक में है। वहीं, एक शख्स वहां मौजूद घरवालों से बात करते हुए आराम से इसे पकड़ता है और एक थैले में डाल देता है। ये शख्स इस काम को बेहद आसानी से अंजाम देता है और परेशान या डरा भी नजर नहीं आ रहा है। वहां कुछ और लोग भी हैं जिनके बात करने और एक कुत्ते की भौंकने की आवाज आती रहती है।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंडियाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?