लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में सड़क किनारे खुले छोटे-छोटे पुस्तकालय, वायरल हुई हाथ में किताबें लेकर पढ़ते हुए बच्चों की तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 10:04 IST

मिजोरम में साक्षरता दर 91.3 फीसदी है. मिजोरम पढ़ाई के अलावा खेलकूद के लिए प्रसिद्ध है.

Open in App
ठळक मुद्दे2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की आबादी 10,97,206 है, राज्य में सिर्फ 36,700 निरक्षर हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में शहरी जगहों पर अभी भी करीब 3.5 करोड़ बच्चे हैं जो अभी भी स्कूल नहीं जाते हैं.

मिजोरम की राजधानी आईजोल में सड़क किनारे मिनी लाइब्रेरी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। सड़क किनारे छोटे-छोटे पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की तस्वीर भारतीय वन विभाग (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान ने साझा की है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्वीट किया, हर शहर को इस जरूर अपनाना चाहिए। मिजोरम की राजधानी आईजोल के रोड के किनारे कई सारे लाइब्रेरी हैं। राष्ट्र निर्माण में लाइब्रेरी सबसे अच्छा निवेश है। उत्तर-पूर्व रास्ता दिखा रहा है। इस नई पहल को सोशल मीडिया में काफी समर्थन मिल रहा है। तस्वीर साझा करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स प्रवीण कासवान को बधाई दे रहे हैं।

नीति आयोग द्वारा जारी एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स 2019 के अनुसार छोटे राज्यों में मिजोरम का स्थान चौथे नंबर पर है। उत्तर पूर्व भारत के पर्वतीय क्षेत्र मिजोरम को 1987 में भारत का 23वां राज्य बना। 

Niti Aayog’s School Education Quality Index: छोटे राज्यों का हाल

1-मणिपुर, 2-त्रिपुरा, 3-गोवा, 4-मिजोरम, 5-नागालैंड, 6-सिक्किम, 7-मेघालय, 8-अरुणाचल प्रदेश

बड़े राज्यों का हाल

1. केरल, 2. राजस्थान, 3. कर्नाटक, 4. आंध्र प्रदेश, 5. गुजरात, 6. असम, 7. महाराष्ट्र, 8. तमिलनाडु, 9. हिमाचल प्रदेश, 10. उत्तराखंड, 11. हरियाणा, 12. ओडिशा, 13. छत्तीसगढ़, 14-तेलंगाना, 15- मध्य प्रदेश, 16-मध्य प्रदेश,  17-बिहार, 18-पंजाब, 19-जम्मू-कश्मीर, 20- उत्तर प्रदेश

हाल में ही दिल्ली चुनाव में शिक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा। लोगों ने चुनावी मुद्दे में शिक्षा पर जोर देने के केजरीवाल सरकार के प्रयास की सराहना की। उत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश शिक्षा के मामले में आखिरी पायदान पर है। 

टॅग्स :मिजोरमसोशल मीडियाट्विटरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो