लाइव न्यूज़ :

पाक मंत्री का वीडियो वायरल- 'कश्मीर पर भारत का समर्थन करने वाले देश हमारे दुश्मन, उनपर भी मिसाइल दागेंगे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 11:21 IST

पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए तंस कसा- 'मुझे उम्मीद है ट्रंप को संदेश मिल गया होगा'

Open in App
ठळक मुद्देअली अमीन गंडापुर कह रहे हैं कि कश्मीर मसले पर जो देश हमारे साथ नहीं हैं वो हमारे दुश्मन हैं।कश्मीर मसले पर अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देश भारत के साथ खड़े हैं।

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान अपनी गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी की वजह से मजाक का पात्र बन रहा है। यूएन में पाक पीएम इमरान खान के परमाणु युद्ध की धमकी के बाद अब एक और मंत्री का विवादास्पद बयान सामने आया है। एक वीडियो में पाकिस्तान में कश्मीर मामलों के मंत्री अली अमीन गंडापुर कह रहे हैं कि कश्मीर मसले पर जो देश हमारे साथ नहीं हैं वो हमारे दुश्मन हैं, उन पर मिसाइल दागी जाएगी।

अली अमीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए तंस कसा- 'मुझे उम्मीद है ट्रंप को संदेश मिल गया होगा'

इस वीडियो में अली अमीन कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'अगर कश्मीर को लेकर भारत के साथ तनाव बढ़ता है पाकिस्तान को युद्ध के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जो देश ऐसे में भारत का समर्थन करेंगे, उन्हें हम दुश्मन मानेंगे और भारत के अलावा उन देशों पर भी मिसाइल दागी जाएगाी।'

कश्मीर मसले पर अली अमीन का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर गए हुए थे। इसके अलावा अमेरिका भी कश्मीर पर भारत के साथ खड़ा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा