लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: अस्पताल के 7वें तल्ले पर चढ़ गया है मानसिक रूप से बीमार मरीज, लाख कोशिशों के बावजूद भी नीचे नहीं उतर रहा है पेशेंट, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: June 26, 2022 08:28 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अस्पताल की खिड़कियों की मदद से वह 7वें तल्ले पर चढ़ा है। उसे अब नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक मानसिक रूप से बीमार मरीज अस्पताल के 7वें तल्ले पर चढ़ गया है।उसे नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है पर वह उतरने का नाम नहीं ले रहा है। मरीज को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड को बोलाया गया है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नामी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस अस्पताल में एक मरीज के सातवें तल्ले पर जाकर बैठने की खबर सामने आ रही है। एबीपी आनंद के मुताबिक, इस मरीज की मानसिह हालत ठीक नहीं है और वह इस हालत में अपने रूम में से बाहर निकल कर सातवें तल्ला पर चला गया है। एबीपी आनंद के वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे यह मरीज इतनी उचांई पर बैठा हुआ है और वह नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि उसके बचाव के लिए फायर ब्रिगेड़ को बुलाया गया है जो हाइड्रोलिक सीढ़ी से मरीज को उतारने की कोशिश की जाएगी। 

क्या है पूरा मामला

एबीपी आनंद के मुताबिक, अस्पताल वालों ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि यह शख्स खिड़कियों की मदद से बाहर निकला होगा और फिर सातवें तल्ले पर गया होगा। यह अस्पताल कोलकाता के मल्लिक बाजार के पास है। इस घटना को देखते हुए वहां लोगों को भारी भींड भी लग गई है। बताया जा रहा है कि मरीज को लाख समझाने के बावजूद भी वह नहीं आना चाह रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह वहां बैठे हुए नीचे की ओर देख रहा है और हाथ हिला रहा है। यही नहीं वह वहां पर बैठे हुए अजीबो गरीब हरकतें भी कर रहा है। 

उसे खाना और कोल्ड ड्रिन्क पहुंचाया गया है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स वहां से बैठे ऊपर से कुछ मांग भी रहा है और अजीबो गरीब ईशारे भी कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसके पास कोल्ड ड्रिन्क और खाना भी पहुंचाया गया है। बहुत कोशिशों के बाद भी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह क्या कहना चाह रहा है। उसको नीचे उतारने में उसके घर वालें भी बहुत कोशिश कर रहे है, पर वह किसी की बात नहीं सुन रहा है और काफी देर से वह वही बैठा हुआ है। 

बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड को बोलाया गया 

मामले में बोलते हुए फायर अफसर शुभंकर घोष ने बताया कि वह वर्दी वाले किसी भी शख्स को अपने पास नहीं आने दे रहा है। उसके बचाव के लिए जाली और गद्दे बिछाए गए। शुभंकर घोष ने यह भी बताया कि वह किसी से कुछ साफ नहीं बोल रहा है जिससे उसे बातों में फंसाया नहीं जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पूरी टीम वहां मौजूद है और उसे बचाने की पूरी कोशिश में लगी है।  

 

टॅग्स :अजब गजबकोलकातापश्चिम बंगालवायरल वीडियोआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…