लाइव न्यूज़ :

रूस में मैकडॉनल्ड्स के बंद होने से इसके दीवानों का बुरा हाल, शख्स ने बर्गर से भर दी पूरी फ्रिज, 25 हजार में मिल रही Big Mac मील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2022 18:28 IST

Open in App

मॉस्को: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) ने अपने रेस्तरां चेन बंद करने की घोषणा की है। इसके बाद इसे पंसद करने वाले एक शख्स ने अजीबोगरीब काम किया है। ब्रिटेन की वेबसाइट 'मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार मैकडॉनल्ड्स के खाने को बेहद पसंद करने वाले इस शख्स ने अपना पूरा फ्रिज मैकडॉनल्ड्स के बर्गर से भर लिया है।

इसे लेकर Reddit पर एक तस्वीर भी साझा की गई है। तस्वीर में दिखाया गया है कि व्यक्ति का फ्रिज कम से कम 50 बर्गर से भरा हुआ है। वहीं कई अन्य ने बिग मैक्स (Big Macs) को करीब 250 पॉन्ड (25 हजार रुपये) में ऑनलाइन बेचना शुरू कर दिया है।

बर्गर से भरा फ्रिज

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले के बाद मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपनी 850 रेस्तरां शाखाओं को बंद करने की घोषणा की है।

इसके बाद आलम ये है कि पूरे रूस में मैकडॉनल्ड्स को चाहने वाले इसे आखिरी बार खाने के लिए बेताब हैं। इसका फायदा भी कई लोग उठाने की कोशिश में जुटे हैं। 

ऑनलाइन इसकी बिक्री के विज्ञापन भी खूब देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक विज्ञापन में एक मैकडॉनल्ड्स मील की कीमत 25 हजार बताई गई है। इसमें बताया गया है कि मील में एक डबल बिग मैक, एक डबल रॉयल, चिप्स के दो बड़े हिस्से, 18 मैकनगेट्स और मोजेरेला डिपर शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई और दावा किया गया कि खाना गर्म है।

रूसी विज्ञापन वेबसाइट एविटो के अनुसार कई लोग मैकडॉनल्ड्स के भोजन के पूरे बैग को बेचने की कोशिश कर रहे हैं जबकि कई अन्य सॉस के बर्तन बेचकर लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार एक शख्स व्यक्ति ने 'बिग मैक' मील की कीमत £250 रखी, जबकि दूसरे ने मैकडॉनल्ड्स के सामान वाले तीन बैग £639 (48 हजार रुपये) में बेचने का प्रयास किया।

गौरतलब है कि मैकडॉनल्ड्स सहित स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक जैसे कई वैश्विक ब्रांड ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में रूस में अपने व्यापार को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहे हैं। मैकडॉनल्ड्स ने कहा है कि वह अस्थायी रूप से 850 स्टोर बंद कर देगी, लेकिन रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करना जारी रखेगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल