लाइव न्यूज़ :

घड़ियाल को सबक सिखाने चले थे जनाब, गिरफ्तार होकर पहुंच गए हवालात

By अभिषेक पारीक | Updated: July 19, 2021 17:45 IST

दूसरों को सबक सिखाने के चक्कर में लोग कई बार खुद बड़ा सबक सीख लेते हैं। ऐसा ही हुआ है फ्लोरिडा में। जहां पर एक शख्स घड़ियाल को सबक सिखाने चला था, लेकिन उलटे उसे जेल जाना पड़ा है। 

Open in App
ठळक मुद्देघड़ियाल को सबक सिखाने के चक्कर में एक शख्स जेल पहुंच गया। आरोपी ने घड़ियाल चुराया और उसे एक इमारत पर फेंकने की कोशिश की। आरोपी पर पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

दूसरों को सबक सिखाने के चक्कर में लोग कई बार खुद बड़ा सबक सीख लेते हैं। ऐसा ही हुआ है फ्लोरिडा में। जहां पर एक शख्स घड़ियाल को सबक सिखाने चला था, लेकिन उलटे उसे जेल जाना पड़ा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने घड़ियाल को मिनी गोल्फ कोर्स से चुराकर उसे एक इमारत की छत पर फेंकने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी विलियम हुब्बा हॉज को ऐसा करते देख लिया और गिरफ्तार कर लिया। 

इस मामले में आरोपी हॉज पर कई अन्य आरोप भी हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घड़ियाल को छत पर फेंकने की कोशिश के साथ ही उसे दो बार जमीन पर पटका। साथ ही वह घड़ियाल के ऊपर कूदा भी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि वह मगरमच्छ को सबक सिखाने की कोशिश कर रहा था। 

आरोपी ने माना कि वह घड़ियाल चुराने के लिए गोल्फ कोर्स पहुंचा था और उसने घड़ियाल को फेंका भी था। जब आरोपी से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह उसे सबक सिखा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, घड़ियाल को वापस गोल्फ कोर्स में भेज दिया गया है, जहां से हॉज ने उसे चुराने का दावा किया था। 

इस घटना की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की गई है। जिसमें एक छोटा घड़ियाल नजर आ रहा है। फिलहाल घड़ियाल की हालत खराब है। आरोपी हॉज पर अब पशु क्रूरता सहित कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल