लाइव न्यूज़ :

80 करोड़ का बिजली बिल देख 80 साल के बुजुर्ग की हालत खराब, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, जानिए पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: February 24, 2021 15:34 IST

महाराष्ट्र के नालासोपारा इलाके में एक छोटी सी चावल मील चलाने वाले शख्स के पास बिजली विभाग की तरफ से 80 करोड़ का बिल आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली बिल मिलते ही 80 वर्षीय बुजुर्ग का ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ गया। बुजुर्ग की तबीयत खराब होने के बाद परिवार वालों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया।हालांकि, बिजली विभाग ने अपनी गलती मानते हुए इस पर सफाई पेश की है।

बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का सामना अक्सर आम आदमी को झेलना पड़ता है। ऐसी कई खबरें आ चुकी हैं जहां बिजली विभाग ने गलती से लोगों को गलत बिल थमा दिया है। काम के दौरान कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही का खामियाजा आम आदमी भुगतने को मजबूर है। महाराष्ट्र में छोटी सी मिल चलाने वाले एक बुजुर्ग गणपत नाइक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 

इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के नालासोपारा इलाके में रहने वाले 80 वर्षीय गणपत नाइक के पास बिजली विभाग की तरफ से 80 करोड़ का बिजली बिल आ गया। यह बिल सिर्फ दो महीने का था। बिजली बिल देखते ही गणपत नाइक के होश उड़ गए और इसका असर सीधा उनकी तबीयत पर पड़ा। गणपत नाईक एक छोटी सी चावल मिल चलाते हैं। लॉकडाउन के कारण वह पहले से ही नुकसान में चल रहे हैं। 

गणपत के बिल पर हुई छोटी सी गलती

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने मामला बढ़ने पर अपनी सफाई पेश की है। कंपनी ने कहा कि गणपत के बिल पर एक छोटी सी गलती हो गई थी। जिस कारण कंपनी छह अंकों के बजाय नौ अंकों का बिल उन्हें भेज दिया। बिजली विभाग की इस छोटी सी गलती के कारण गणपत नाईक सहित उनका पूरा परिवार 80 करोड़ के सदमें में है। 

कई बॉलीवुड सितारों को भी करना पड़ चुका है इस तरह की मुश्किलों का सामना 

कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने बिजली बिल को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। अभिनेता अरशद वारसी ने बताया था कि उन्हें बिजली का बिल 1 लाख रु. से ज्यादा आया । बिल भरने के लिए उन्होंने ट्विटर पर मजेदार बात भी कही थी। अरशद ने अपने ट्वीट में जनता से अपील की थी कि वह उनकी पेंटिंग खरीदें, क्योंकि उन्हें बिजली का बिल भरना है। अगले बिल को भरने के लिए वह अपनी किडनी रख रहे हैं। अरशद ने लिखा, ''जनता कृपया मेरी पेंटिंग खरीदो, मुझे अपना बिजली बिल भरना है। अगले बिल के लिए मुझे किडनी को रखना होगा।'' 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोसोशल मीडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो