लाइव न्यूज़ :

'जिमी...जिमी' गाने पर शादी में इस शख्स ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 14:29 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स 'जिमी..जिमी' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो किसी शादी समारोह का है। इस वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय शादी बिना डांस और गाजे-बाजे के पूरी नहीं होती। इसमें भी कई फिल्मी गाने तो इतने लोकप्रिय हैं कि हर दूसरी शादी में ये बजते मिल जाएंगे। ऐसा ही गाना है बप्पी लहरी का हिट ट्रैक- 'जिमी..जिमी...जिमी आजा..आजा।' यह गाना अमूमन हर बारात में बजता नजर आ जाएगा। इसी गाने पर एक शादी में किया डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर रोहित विश्वास नाम के एक यूजर ने शेयर किया है और अब यह वायरल हो रहा है। वीडियो को 9 दिसंबर को शेयर किया गया था। वीडियो में एक शख्स ब्लेजर और ट्राउजर पहने इस हिट गाने पर झूमता नजर आ रहा है। इस दौरान आसपास के लोग मोबाइल से वीडियो भी बना रहे हैं और शख्स का उत्साह भी बढ़ाते नजर आ रहे हैं। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

वीडियो शेयर किए जाने के बाद से इसे 19,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग दो हजार लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने शख्स के शानदार डांसिंग स्किल्स को लेकर कमेंट भी किए।

एक यूजर ने लिखा, 'इनके सामने गोविंदा भी फेल हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या बात है।' कई यूजर्स ने इमोजी लगाकर शख्स की तारीफ की। 

इससे पहले अभी हाल में एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शादी में डांस के दौरान बाहर खाली पड़े मैदान में एक डिलीवरी बॉय भी गानों के धुन पर ठुमके लगाता नजर आया था। इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को भी खूब पसंद किया था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल