लाइव न्यूज़ :

शख्स ने 22.65 लाख रुपये में खरीदा 'काला' घोड़ा, नहलाते ही उतर गया रंग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 24, 2022 22:14 IST

संगरूर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी रमेश ने करीब 23 लाख रुपये में कथिततौर पर एक बेशकीमती काला घोड़ा खरीदा, लेकिन जब वो इस घोड़े को अपने घर पर लाकर नहला रहे थे तो घोड़ा रंग छोड़ने लगे। ठगों ने रमेश को काले घोड़े के नाम पर बहुत ही शातिर तरीके से मूर्ख बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसंगरूर के कपड़ा व्यापारी रमेश को घोड़े पालने का शौक है और इसी कारण वो हो गये ठगी के शिकारधोखेबाजों ने रमेश को मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा बेचकर करीब 23 लाख रुपये का चूना लगा दियारमेश अपने घर जिस काले घोड़े को खरीद कर लाये, वो पानी में भिंगते ही रंग छोड़ने लगा

संगरूर:पंजाब से धोखेबाजी की एक अद्भुत कहानी सामने आई है। धोखाधड़ी की इस खबर को जानने के बाद लोग हैरत में हैं। जानकारी के मुताबिक धोखेबाजों ने एक शख्स को मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा बेचकर करीब 23 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

न्यूज़ बेवसाइट इंडिया अहेड मुताबिक संगरूर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी रमेश को घोड़े पालने का बड़ा शौक है। संगरूर के लहर कलां गांव के रहने वाले लछरा खान नाम के घोड़ों के दलाल ने रमेश को बताया गया कि लखविंदर सिंह के पास मारवाड़ी नस्ल का एक बेहद बेशकीमती काला घोड़ा है, जिसकी कीमत करीब 22.65 लाख रुपये है।

लछरा के कहने पर रमेश ने उस घोड़े को देखने की इच्छा जताई। इसके बाद रमेश लछरा के साथ लखविंदर सिंह के पास पहुंचे वो बेशकीमती घोड़ा देखने के लिए। रमेश को वो काला घोड़ा बेहद पसंद आया और उन्होंने लखविंदर सिंह को घोड़े की कुल कीमत 22.65 लाख रुपये अदा किये और वो काला घोड़ा खरीद लिया।

इसके बाद रमेश बड़े ही शान से उस घोड़े को लेकर अपने घर आये। आसपास के लोगों ने भी जब सुना कि रमेश ने लाखों रुपये का काला घोड़ा खरीदा है तो उनके घर पर जुट गये। सभी ने उस घोड़े की बहुत तारीफ की लेकिन मामले ने उस समय दिलचस्प मोड़ ले लिया, जब रमेश घोड़े को पानी से नहलाने लगे।

पानी में भिंगने के कारण घोड़े का काला चमकदार रंग थोड़ी ही देर में उतरने लगा। इसे देखने के बाद रमेश हक्के-बक्के रह गये। परिवारवालों ने रमेश से कहा कि वो मामले की रिपोर्ट पुलिस में कराएं तो रमेश फौरन थाने की ओर दौड़े।

रमेश ने अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट संगरूर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में लखविंदर सिंह और लछरा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है।

रमेश ने मीडिया को बताया कि उसे उम्मीद थी कि मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े को आगे चलकर बेचेंगे और उससे कम से कम पांच लाख रुपये का मुनाफा कमाएंगे लेकिन ठगों ने रमेश को ही करीब 23 लाख का चूना लग गया। मालूम हो कि मारवाड़ी नस्ल के घोड़े काफी अच्छे माने जाते हैं। 

टॅग्स :पंजाबSangrurPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो