लाइव न्यूज़ :

इनसे सीखें: ग्रेनेड हमले में मालविका अय्यर ने खो दिए थे दोनों हाथ, डॉक्टरों ने छोड़ दी बाहर हड्डी, इसी से टाइप कर डाला थीसीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 10:15 IST

30 साल की मालविका अय्यर ने बचपन में अपने दोनों हाथ ग्रेनेड धमाके में गंवा दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मालविका अय्यर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल शेपर मालविका संयुक्त राष्ट्र में भी भाषण दे चुकी हैं।

कहते हैं कि जिंदगी की खुशी छोटी-छोटी चीजों में भी ढूंढी जा सकती है और हौसला हो तो कोई भी बाधा लक्ष्य तक पहुंचने में बाधक नहीं बन सकता है। 30 साल की मालविका अय्यर की कहानी कुछ ऐसी ही है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मालविका अय्यर अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर और डिसएबिलिटी एक्टिविस्ट हैं। सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्होंने एक ग्रेनेड धमाके में अपने दो हाथ खो दिए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मालविका अय्यर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 18 फरवरी को उनका जन्मदिन था। मालविका ने ट्वीट किया,  "जब 13 साल की थी तो ग्रेनेड धमाके में दोनों हाथों का अगला हिस्सा खो दिया। डॉक्टरों ने सर्जरी करते वक्त भूल कर दी और स्टीचिंग करते समय एक हाथ की हड्डी बाहर ही छूट गई। इससे हाथ का यह हिस्सा यदि कहीं छू जाता तो मुझे काफी दर्द होता। इसके बावजूद उन्होंने जिंदगी में सकारात्मक पहलू को देखा और इसी हड्डी को अंगुली की तरह काम में लिया। मैंने इसी हाथ से अपनी पूरी पीएचडी थीसिस टाइप की।’ राजस्थान के बीकानेर की 30 साल की मालविका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी सम्मानित कर चुके हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल शेपर मालविका संयुक्त राष्ट्र में भी भाषण दे चुकी हैं। 

मालविका अय्यर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने इसी हाथों एक वेबसाइट बनाई है और इसे लेकर रोमांचित हैं।  ट्विटर पर यूजर्स उन्हें प्रेरणा की मिसाल बता रहे हैं।

 

टॅग्स :सोशल मीडियाट्विटरबम विस्फोटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो