लाइव न्यूज़ :

नींबू सस्ता कर दो मां दुर्गा- बढ़ते नींबू के दाम से परेशान होकर भक्त ने लगाई माता के दरबार में अर्जी, तंत्र विद्या के सहारे दी बलि

By आजाद खान | Updated: April 20, 2022 12:32 IST

नींबू के बढ़ते दाम को कम करने के लिए एक भक्त ने मां दुर्गा की पूजा कर बलि चढ़ाया है। इसके साथ मां दुर्गा से जल्द से जल्द दामों को कम करने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते नींबू के दाम से लोग बहुत परेशान है।जो नींबू पहले 6-70 प्रति किलो बिकते थे, अब वे 300-350 रुपए हो गए है। ऐसे में नींबू की बलि देकर भक्त ने दाम कम होने की प्राथर्ना की है।

लखनऊ: पूरे देश में एक तरफ जहां महंगाई छाई हुई है, वहीं नींबू के दाम भी आसमान पर है। जो नींबू पहले करीब 10 रूपए में चार मिलते थे, अब वहीं नींबू 10-15 रूपए में एक मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि नींबू के दामों के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में लोग बढ़ते दाम से बहुत परेशान है। कुछ लोगों ने इसको लेकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला काशी में सामने आया है जहां पर नींबू के बढ़ते दाम को लेकर पूजा-अर्चना कर बलि दी गई है। 

मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दी गई बलि

जानकारी के मुताबिक, नींबू के बढ़ते दाम को लेकर वाराणसी के चांदूआ छित्तूपुर के रहने वाले एक शख्स ने यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने बलि दी है। भक्त ने पहले मां दुर्गा के दरबार में अर्जी लगाई और फिर तंत्र विद्या के सहारे नींबू की बलि देकर मां से यह प्राथर्ना किया कि वे जल्द से जल्द नींबू के दाम को कम कर दें। जी न्यूज से बात करते हुए भक्त ने बताया कि बनारस में तांत्रिक विद्या अब भी काम करती है और यही कारण है कि वे इसके सहारे नींबू की दामों को कम कराने की कोशिश कर रहे हैं। उसने यह भी कहा कि सरकार इस मामले पर ध्यान नहीं दे रही है और प्रशासन ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं, इसलिए वे मां दुर्गा के दरबार में आए हैं। 

क्या है बाजार में नींबू के दाम

नींबू के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यह आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहा है। नींबू कहीं पर 300 रूपए किलो तो कही 350 रूपए बिक रही है। पिछले महीने नींबू के रेट 60-70 रुपए प्रति किलो था। जानकारों का कहना है कि रमजान के चलते भी दामों में बढ़ोतरी देखी गई है जिसके चलते नींबू पीस के हिसाब से भी बिक रहे हैं। गर्मी में नींबू के बढ़ते दामों से लोग बहुत परेशान है और इससे जुड़े व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दामों के कम होने की गुन्जाईश देखी जा रही है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोKashiउत्तर प्रदेशमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो