लाइव न्यूज़ :

35 परसेंट मार्क्स पाकर भी छा गया यह लड़का, जानिए क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 20:05 IST

पांच विषयों में एक समान नंबर पाने वाले अक्षित को कुछ लोग लकी ब्वाय बता रहे हैं तो कुछ उसके नंबर को यूनिक बता रहे हैं।

Open in App

देश में जहां हाईस्कूल, इंटर का रिजल्ट आने के बाद चारों तरफ टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की चर्चा होती है वहीं मुंबई में एक लड़का सिर्फ पासिंग मार्क्स पाने के बाद खबरों में बना हुआ है। अक्षित नाम के इस लड़के ने महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा पास किया है।

सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना यह लड़का मुंबई के मीरा रोड इलाके में रहता है। अक्षित ने 5 विषयों का पेपर दिया जिसमें हर एक में उसे सिर्फ 35-35 नंबर मिले हैं। उसके बाद अचानक से उसकी मार्कशीट सोशल मीडिया में वायरल हो गई और चारों तरफ उसकी चर्चा होने लगी।

कुछ लोगों ने उसे लकी ब्वाय बताया तो कुछ का कहना है कि एक नंबर भी कम आते है तो वह फेल होता। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं नीचे से टॉप करना।

एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में अक्षित ने बताया कि वह खुश है। उसको मिले नंबर यूनिक हैं। वहीं अक्षित के पिता गणेश जाधव ने कहा कि वो बेटे का रिजल्ट देखकर दुखी हुए क्योंकि उन्होंने 55 परसेंट की उम्मीद थी। फिर भी वह इस बात से खुश हैं कि वह पास हो गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रSSC परीक्षा परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी