लाइव न्यूज़ :

धरती फटी और निकलने लगी पानी की तेज बौछार! देखिए, महाराष्ट्र के यवतमाल से आया चौंकाने वाला वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2023 19:58 IST

महाराष्ट्र के यवतमाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सड़क अचानक धंस गई और वहां से पानी की तेज बौछारें निकलने लगी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के यवतमाल में सड़क के नीचे पाइप फटने से अचानक निकलने लगी पानी की तेज बौछार।हादसे के समय सड़क से एक महिला भी स्कूटी पर सवार हो कर जा रही थी, उसे चोट आई है।पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यवतमाल (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के यवतमाल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में नजर आता है कि एक सड़क अचानक फट गई और जमीन के नीचे से पानी की तेज बौछार निकलने लगी। घटना शनिवार (4 मार्च) की है। दरअसल, सड़क के नीचे मौजूद पानी की पाइप अचानक फट जाने से ऐसा हुआ। इस दौरान स्कूटी पर सवार एक महिला भी वहां से गुजर रही थी।

गनीमत यह रही कि सड़क खाली थी। वीडियो में नजर आता है कि पानी कुछ ही देर में सड़क पर चारो ओर फैल गया। यह घटना मेंडे चौक से एंग्लो-हिंदी हाई स्कूल वाले रास्ते पर हुई। पानी की बौछार इतनी तेज थी कि यह करीब 20 फीच ऊंचाई तक पहुंच गई और पूरे सड़क पर पानी भर गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार अचानक हुए इस हादसे की वजह से स्कूटी से जा रही लड़की अपना नियंत्रण खो बैठी और वह फिसलकर दूर जा गिरी। इस हादसे में लड़की को चोटें भी आई है।

बताया जा रहा है कि शहर में पाइप बिछाने का काम हाल ही में अमृत योजना के तहत किया गया था। कुछ ही दिनों पहले यह काम समाप्त हुआ था। अब पाइपलाइन फटने की इस घटना ने काम की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल, घटना का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर जमीन के नीचे बिछाई गई पाइप लाइन ऐसे अचानक कैसे फट सकती है।

 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो