लाइव न्यूज़ :

क्या महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे विधानसभा चुनाव? वायरल हो रही है खबर, जानें सच 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 11, 2019 16:19 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग विपक्षी पार्टी काफी लंबे समय से कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि ईवीएम से चुनाव कर बीजेपी जीत रही है।

Open in App
ठळक मुद्देये वायरल वीडियो भ्रामक हेडिंग के साथ शेयर किया गया है। महाराष्ट्रा में चुनाव ईवीएम से ही होंगे। वीडियो में एक शख्स महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करता दिख रहा है।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो साथ दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से किया जाएगा। ये वीडियो यूट्यूब के ट्रेंड दिख रहा है। वीडियो का यूट्यूब पर टाइटल लिखा है- ''EVM से नहीं होगा महाराष्ट्र चुनाव? जनता ने लिए बड़ा फैसला, बीजेपी के फूले हाथ-पैर।'' बता दें कि ये वायरल वीडियो भ्रामक हेडिंग के साथ शेयर किया गया है। 

वीडियो में एक शख्स महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करता दिख रहा है। जिसकी वजह से इस वीडियो का हेडिंग भ्रामक रखा गया है। वीडियो को Voice News Network नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। इस चैनल के 296 हजार सब्सक्राइबर हैं। वीडियो को 30 सितंबर 2019 को अपलोड किया गया है। वीडियो 11 मिनट का है। 

वीडियो में दिख रहा शख्स हाराष्ट्र की 'भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति' का राष्ट्रीय अध्यक्ष रबिन्द्र द्विवेदी है।  'भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति' ने  30 सितंबर को आमरण उपोषण (अनशन) का आयोजन किया था। यह वीडियो उसी दिन का है। 

वीडियो में दिख रहे रबिन्द्र द्विवेदी पहले देश की बेरोजगारी के मुद्दे पर बात कर रहे हैं। उसके बाद वह महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करते दिख रहे हैं। इस पूरे वीडियो कहीं भी ऐसा नहीं कहा गया है कि महाराष्ट्र चुनाव बैलेट पेपर से होगा।  

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनElectronic voting in India EVM
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 एमपी?, मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस?

भारतसोलापुर चुनावः भोजनालय के पास कार में 2 ईवीएम मिलीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा- जांच हो

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः मनसे के साथ गठबंधन नहीं, सांसद गायकवाड़ और कांग्रेस प्रमुख सपकाल में मतभेद, आखिर कहां फंसा पेंच?

भारतBihar Election 2025 Dates: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े 5 विवाद

भारतBihar Eelections 2025: पहलीबार बिहार चुनाव से ईवीएम में दिखेंगे ये 5 अहम बदलाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो