लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: 'अंतिम संस्कार' में जिंदा सांप युवक ने पकड़ लिया, इलाज कराने पहुंचा अस्पताल... सब हुए हैरान

By धीरज मिश्रा | Updated: June 24, 2024 15:18 IST

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के पन्ना में एक युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटे जाने के बाद भी युवक घबराया नहीं बल्कि, अपने हिम्मत, हौसले का सटीक उदाहरण दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था युवक युवक को जहरीले सांप ने पैर पर काट लिया युवक ने जिंदा सांप पकड़ा और इलाज कराने अस्पताल पहुंचा

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के पन्ना में एक युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटे जाने के बाद भी युवक घबराया नहीं बल्कि, अपने हिम्मत, हौसले का सटीक उदाहरण दिया। युवक अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज करवाया। खबरों के अनुसार, अब युवक की हालत ठीक है। इंडिया टीवी की खबर के अनुसार,  मध्य प्रदेश में एक युवक जिसका नाम बबलू सोनकर है।

वह किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शमशान पहुंचा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने इसके पैर पर काट लिया। सांप किसी और को भी अपना शिकार बना सकता है, बबलू ने बड़ी चालाकी से सांप को काबू में लिया और एक झोले में उसे बंद कर सीधा अस्पताल पहुंचा। खबरों के अनुसार, बबलू अजयगढ़ अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया। 

देखने वालों की लगी भीड़

इलाके के लोगों को पता चला कि अस्पताल में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया है और वह वहीं सांप लेकर अस्पताल इलाज के लिए आया है तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ बाहर खड़ी हो गई। हालांकि, जैसे तैसे भीड़ को शांत कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित बबलू की तबियत में सुधार है और सुरक्षित है। इधर, बबलू की तारीफ हो रही है कि उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर सांप को पकड़ लिया।

इस आंकड़े पर भी एक नजर

डबल्यूएचओ के अनुसार, हर साल करीब 80 हजार से ज्यादा लोग सांप द्वारा काटे जाते हैं। इसमें 10 हजार के करीब लोग मर जाते हैं। भारत में सांप के काटने से अधिक मौतें होती हैं। इसमें मौतों के पीछे कारण यह होता है कि पीड़ित को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। भारत में 200 से अधिक प्रकार की प्रजातियां हैं, जिसमें कुछ जहरीले प्रजाति के सांप भी होते हैं। जैसे कि कोबरा, रस्सेल वाइपर, स्केल्ड वाइपर और करैत। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनWHOचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'