लाइव न्यूज़ :

इंदौर: राहुल गांधी ने बच्चे को अपने चम्मच से खिलाई आइसक्रीम, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: October 30, 2018 15:08 IST

सोमवार शाम राहुल ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के साथ इंदौर की इस मशहूर दुकान पहुंचे थे। यहां राहुल ने आइसक्राइम खाई इसके साथ ही अन्य व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। खबरों कि मानें तो राहुल यहां खाने पहुंचे तो दुकानदार ने भी उनसे कोई पैसा नहीं लिया।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं।यहां सोमवार को राहुल गांधी ने एक रोड शो आयोजित किया।इसी बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें राहुल एक बच्चे को अपने चम्मच से आइसक्रीम खिला रहे हैं। यह वीडियो इंदौर की प्रसिद्ध '56' दुकान का है।

दरअसल, सोमवार शाम राहुल ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के साथ इंदौर की इस मशहूर दुकान पहुंचे थे। यहां राहुल ने आइसक्राइम खाई इसके साथ ही अन्य व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। खबरों कि मानें तो राहुल यहां खाने पहुंचे तो दुकानदार ने भी उनसे कोई पैसा नहीं लिया।

बता दें कि सोमवार( 29 अक्टूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले इंदौर में रोड शो करने के बाद मंगलवार को शहर में चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा की और इस दौरान सवालों के जवाब में मोदी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा 'सरकार जनता से किए वादे पूरा नहीं कर पाई। बड़े घोटालों में उलझी रही। सीबीआई चीफ को हटाया क्योकि राफेल मामले में इंक्वायरी होने जा रही है। जिस दिन एक कागज उसमें निकलेगा उस पर नरेंद्र मोदी और अम्बानी लिखा होगा इसलिए वक़्त रहते चौकीदार ने सीबीआई चीफ को हटा दिया।' 

राहुल गांधी ने कहा 'सभी राज्यों में जाता हूं। हर जगह इतना करप्शन है कि में कंफ्यूज हो जाता हूं कि किसने किया पहले वाले ने किया या इन्होंने किया। 

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो