लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खुलेआम पटवारी ले रहा था रिश्वत, पुलिस को आता देख निगल गया 5,000; पेट से निकलवाने अस्पताल पहुंची टीम

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 25, 2023 12:33 IST

लोकायुक्त अधिकारी के देखकर एक पटवारी ने रिश्वत की रकम को मुंह में डाल लिया जिसके बाद नोट निकालने के लिए उसे अस्पताल जाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में पटवारी ने ली 5000 की रिश्वत अधिकारी ने रकम छुपाने के लिए उसे निगल लिया पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के कटनी में राजस्व विभाग के एक अधिकारी के द्वारा रिश्वत लेने की खबर खूब चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पटवारी खुलेआम रिश्वत ले रहा था तभी उसे लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया लेकिन हैरानी की बात ये है कि पटवारी ने अपने अपराध को छुपाने के लिए जो तरीका अपनाया उसे देख हर कौई हैरान रह गया।

दरअसल, पटवारी पांच हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था कि तभी लोकायुक्त की टीम वहां पहुंच गई इतने में पटवारी ने रिश्वत की रकम को छुपाने के लिए उसे खा लिया। पूरे के पूरे पांच हजार अधिकारी निगल गया। 

पेट से निकाले गए पैसे 

अधिकारी के नोटों के निगलने के बाद लोकायुक्त की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची ताकि उसके पेट से नोटों को निकाला जा सके। एसपीई के पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने कहा कि यह घटना सोमवार को हुई जब अधिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल के तहत पटवारी गजेंद्र सिंह को अपने निजी कार्यालय में रिश्वत के रूप में 5,000 रुपये मिले।

अधिकारी ने बताया कि बरखेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने गजेंद्र सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए हमसे शिकायत की थी। पैसे लेने के बाद सिंह ने एसपीई टीम को देखा और उसे निगल लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह ठीक हैं।  

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी अधिकारी के मुंह से नोट निकलवाने के बाद पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshअजब गजबRevenue Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल