लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खाना बनाते समय आदमी ने किया टमाटर का इस्तेमाल, नाराज पत्नी ने छोड़ा घर

By रुस्तम राणा | Updated: July 13, 2023 15:47 IST

व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी उससे सलाह किए बिना खाने में टमाटर डालने से नाराज हो गई और इस बारे में बहस करने लगी। वह नहीं चाहती थी कि मैं टमाटर डालूं।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी उससे सलाह किए बिना खाने में टमाटर डालने से नाराज हो गईउसने कहा कि पत्नी मेरे से बहस करने लगी, वह नहीं चाहती थी कि मैं टमाटर डालूंपति से झगड़े के बाद आरती ने अपना घर छोड़ दिया और अपनी बहन के घर चली गई

भोपाल: टमाटर की कीमत में उछाल ने कई लोगों की जेब पर असर डाला है। ऊंची कीमतों ने न केवल उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है बल्कि रेस्तरां, खाद्य निर्माताओं और अन्य व्यवसायों के लिए भी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं जो इस बहुमुखी सामग्री पर बहुत अधिक निर्भर हैं। लेकिन एक विचित्र घटना में, मध्य प्रदेश के शहडोल में एक महिला ने अपने पति को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसने खाना बनाने में दो टमाटर का इस्तेमाल किया था।

एक भोजनालय के मालिक संदीप बर्मन ने पुलिस से संपर्क कर अपनी पत्नी आरती बर्मन को ढूंढने का अनुरोध किया। बर्मन ने कहा, "वह मेरी बेटी के साथ घर से निकल गई और बस में चढ़ गई। मैं तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहा हूं और पुलिस को उसकी तस्वीर भी दी है, लेकिन वे उसे ढूंढ नहीं पाए हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी उससे सलाह किए बिना खाने में टमाटर डालने से नाराज हो गई और इस बारे में बहस करने लगी। वह नहीं चाहती थी कि मैं टमाटर डालूं।

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। धनपुरी, शहडोल के थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने कहा, पति से झगड़े के बाद आरती ने अपना घर छोड़ दिया और उमरिया में अपनी बहन के घर चली गई, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर पति-पत्नी की एक-दूसरे से बात कराई है। वह जल्द ही वापस आएंगी। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, रोपण और कटाई के मौसम का चक्र और क्षेत्रों में भिन्नता टमाटर की कीमत की मौसमी स्थिति के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है। केंद्र ने कहा है कि वह उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी और कुछ अन्य शहरों में खुदरा बाजारों में रियायती दरों पर टमाटर बेचना शुरू कर देगा क्योंकि देश के कुछ हिस्से में टमाटर की कीमत कुछ स्थानों पर 200 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'