लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कुत्ते को बेरहमी से पीटते हुए युवक ने ले ली जानवर की जान; घटना का वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

By अंजली चौहान | Updated: March 25, 2023 12:40 IST

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर में युवक ने कुत्ते के पिल्ले को पीट-पीट कर ले ली उसकी जान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से आरोपी फरार

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में एक शख्स घर की नीचे बैठे कुत्ते के पिल्ले को लाठी लेकर बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा।

शख्स ने इतनी बेरहमी से कुत्ते के पिल्ले को पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल, घटना झांसी रोड़ थाने के अंतर्गत हरिशंकर पुरम इलाके की है। जहां वीरेंद्र झा नाम के शख्स ने निर्दयतापूर्वक एक पिल्ले को डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, हत्या के बाद से आरोपी वीरेंद्र फरार है। पुलिस फिलहाल वीरेंद्र की तलाशी में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 429 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

सड़क पर रहने वाले कुत्ते को इस कदर पीटने वाले आरोपी का वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पशु प्रेमी लोग इस हरकत को बेहद ही शर्मनाक बता रहे हैं।

वहीं, घटना को अंजाम देने वाले शख्स ने इस घटिया हरकत को सही ठहराते हुए वीडियो में कहा है कि उसकी बेटी को कुत्ते ने काटा है इसलिए वह उसे मार रहा है। 

टॅग्स :ग्वालियरMadhya Pradeshवायरल वीडियोGwalior Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो