लाइव न्यूज़ :

नौकरशाही कुछ नहीं होती, वह हमारी चप्पल उठाती है, भाजपा नेता उमा भारती का विवादित वीडियो वायरल, देखें

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 20, 2021 16:03 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देब्यूरोक्रेसी पर उमा भारती ने विवादित बयान दिया है। ब्यूरोक्रेसी का काम फाइल बनाकर लाना है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शनिवार का है।

भोपालः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक विवादित बयान दिया है। नौकरशाही पर दिए बयान को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती विवादों में घिर गई हैं।

उमा भारती का का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्यूरोक्रेसी पर उमा भारती ने विवादित बयान दिया है। वीडियो में कहती दिख रही हैं कि ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती चप्पल उठती है हमारी...। ब्यूरोक्रेसी नेताओ को घुमाती हैं ये फालतू बात है, ब्यूरोक्रेसी की औकात ही क्या है। ब्यूरोक्रेसी का काम फाइल बनाकर लाना है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शनिवार का है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उमा भारती पर हमला कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि पूर्व सीएम को अधिकारियों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भारती को जल्द से जल्द बयान वापस लेने चाहिए।

आपको बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा है। उमा ने शनिवार कहा था कि 15 जनवरी के बाद वह मध्य प्रदेश में शराबबंदी का अभियान चलाएंगी। उन्होंने कहा था, “यह अभियान होगा, न कि उग्र आंदोलन। इस दौरान हम सड़क पर आकर राज्य सरकार से मांग करेंगे कि प्रदेश में शराब को तुरंत बंद किया जाए।”

साथ ही कहा, ‘‘15 जनवरी से पहले हम नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।’’ उमा भारती ने कहा, “मुझे यकीन है कि सरकार शराबबंदी का फैसला करेगी अन्यथा फिर शराब बंदी के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी तथा मैं भी उसमें शामिल हो जाऊंगी।”

टॅग्स :उमा भारतीमध्य प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल