लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: बस दुल्हन चाहिए 'न दहेज न जाति का बंधन', बायोडाटा लेकर भटक रहा 30 साल का युवक

By धीरज मिश्रा | Updated: February 19, 2024 14:38 IST

Madhya Pradesh: बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि शादी सही समय पर कर लेना चाहिए। लेकिन, अगर शादी के लिए उम्र ही निकल जाए तो क्या करे। शायद बड़े बुजुर्ग इस का रास्ता बता कर नहीं गए।

Open in App
ठळक मुद्देई-रिक्शा पर शादी का बायोडाटा लेकर घूम रहा 30 साल का युवक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो किसी भी धर्म की लड़की से शादी करने के लिए तैयार

Madhya Pradesh: बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि शादी सही समय पर कर लेना चाहिए। लेकिन, अगर शादी के लिए उम्र ही निकल जाए तो क्या करे। शायद बड़े बुजुर्ग इस का रास्ता बता कर नहीं गए। ऐसे में उम्रदराज युवक-युवतियों को शादी करने के लिए खुद से ऐसी पहल करनी पड़ जाती है जो चर्चा का विषय बन जाती है। कुछ ऐसी ही चर्चा 30 साल के इस युवक की हो रही है।

शादी के लिए उम्र की सीमा पार हुई तो युवक ने शादी करने के लिए अपनी दुल्हन खोजनी शुरू कर दी। पेशे से ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय इस युवक ने अपनी ई-रिक्शा पर ही दुल्हन कैसी चाहिए। इस संबंध में एक लंबा चौड़ा बायोडाटा ई-रिक्शा पर लगा दिया। सोशल मीडिया पर यह युवक वायरल हो गया है और इस पर लोगों की ओर से मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो की पड़ताल की गई तो पता चला कि युवक मध्यप्रदेश के दमोह शहर का है। यहां वह अपनी आजीविका चलाने के लिए ई-रिक्शा चलाता है। ई-रिक्शा पर शादी का बायोडाटा लगाने के पीछे उसने कहा कि शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे हैं उसकी उम्र 30 हो चुकी है। इसलिए वह अब शादी करना चाहता है। उसने शादी के लिए किसी भी तरह की कोई शर्त नहीं रखी है। युवक का नाम दीपेंद्र राठौर है। 

जाति-धर्म न ही दहेज चाहिए

दीपेंद्र राठौर को बस दुल्हन चाहिए। इसके लिए लड़की किसी भी जाति की हो। उससे कुछ भी लेना देना नहीं है। उसे दहेज भी नहीं चाहिए। उसे तो बस जीवनसंगिनी चाहिए। उसने बताया कि किसी भी जाति की लड़की उससे शादी के लिए प्रस्ताव भेज सकती है। उसने बताया कि ऐसा करने के पीछे उनके माता-पिता ने भी सहयोग किया है। उसने बताया कि ई-रिक्शा चलाकर ही वह अपने परिवार चला रहा है। उसने यह भी कहा है जो लड़की उससे शादी करेगी, उसे वह जीवन भर खुश रखेगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियोदमोह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?