लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में लड़की का डांस करता वीडियो हुआ वायरल, मुस्लिम धर्मगुरूओं ने की कार्रवाई की मांग

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 2, 2021 13:15 IST

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में एक लड़की का डांस करता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है , जिसपर मुस्लिम धर्मगुरूओं ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसपर कार्रवाई की मांग भी की है ।

Open in App
ठळक मुद्देइमामबाड़ा में लड़की का डांस करता वीडियो हुआ वायरलमुस्लिम धर्मगुरूओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की इमामबाड़े का प्रबंधन प्रशासन से वापस लेने की बात कही गई है

लखनऊ :  मुस्लिम धर्मगुरुओं ने यहां के प्रमुख दरगाह 'बड़ा इमामबाड़ा' में एक युवती के नाचने के वायरल वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । मस्जिद में एक लड़की का डांस करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । हालांकि यह वीडियो कब बनाया गया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है ।  लड़की की पहचान के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है । 

प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए मांग की कि इमामबाड़े के प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन से वापस ली जाए और पूजा स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए इमाम-ए-जुमा के नेतृत्व वाली एक समिति को सौंप दिया जाए । उन्होंने कहा, "बड़ा इमामबाड़ा जैसे पूजा स्थलों पर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं ।"

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि पर्यटकों के पूजा स्थलों पर जाने पर प्रतिबंध होना चाहिए ।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे । उन्होंने कहा कि अभी तक हमें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है ।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा, ''अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है । शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।'' लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ बड़ा इमामबाड़ा मुस्लिमों का एक बड़ा इबादत स्थल भी है । इसे अवध के नवाब आसफ-उद-दौला ने 1784 में बनवाया था । 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो