लाइव न्यूज़ :

ऐसा चायवाला जो 22 बार हार चुका है चुनाव, लेकिन हिम्मत नहीं हारा, एक बार फिर मैदान में

By रजनीश | Updated: April 20, 2019 15:13 IST

आनंद की उम्र लगभग 50 साल है और ये साल 1994 से हर चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करते हैं। एक साधारण चाय विक्रेता आनंद को इन चुनावों में आर्थिक नुकसान भी होता है इसके बावजूद उनमें जीतने की उम्मीद बरकरार है।

Open in App

बात करते हैं एक ऐसे शख्स की जो चुनाव लड़े तो कई बार लेकिन अभी तक उनके हिस्से में जीत नहीं आई। मध्य प्रदेश के रहने वाले आनंद सिंह कुशवाहा 23वीं बार ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। आनंद की हिम्मत देखिए 22 बार चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी इनका हौसला बरकरार है। एक साधारण चाय विक्रेता आनंद को इन चुनावों में आर्थिक नुकसान भी होता है इसके बावजूद उनमें जीतने की उम्मीद बरकरार है।

आनंद की उम्र लगभग 50 साल है और ये साल 1994 से हर चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए वो कहते हैं कि 'यह एक आकर्षण है। लोगों के अलग-अलग शौक होते हैं और यह मेरा है। मैं लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनना चाहता हूं।' उनका कहना है, 'देश के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर यह मेरा कर्तव्य भी है।' 

आप सोच रहे होंगे कि 50 साल में आनंद 23वां चुनाव कैसे लड़ सकते हैं तो आपको बता दें कि नगरपालिका चुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव को मिलाकर आनंद 22 चुनाव हार चुके हैं। आनंद ने कहा कि- 'मैंने तो राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी प्रयास किया था।' उनका मानना है कि चुनाव एक गंभीर मुद्दा है, जिसमें आपको जरूर शामिल होना चाहिए। 

इनके बीच है मुकाबलाआनंद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'मेरा टिकट फाइनल नहीं किया गया लेकिन मुझे बीएसपी से टिकट मिलने की उम्मीद है। यदि टिकट नहीं मिलता तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। जहां से आनंद चुनाव लड़ रहे हैं उस ग्वालियर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के विवेक शेजवलकर औऱ कांग्रेस के अशोक सिंह के बीच है।

परिवार वालों की एक न सुनीपहली बार आनंद ने 25 साल पहले ग्वालियर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव लड़े थे। कई बार हार का सामना करने वाले आनंद को परिवारवालों ने चुनाव न लड़ने के लिए बहुत समझाया, लेकिन उनकी जिद के आगे परिवार वाले भी अब कुछ नहीं बोलते।

टॅग्स :लोकसभा चुनावग्वालियरमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

भारतमध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवग्रह मंदिर में भगदड़ में महिला की मौत, छह घायल

क्राइम अलर्ट4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

भारतसह-पायलट शांभवी पाठक ने उड़ान भरने से पहले ग्वालियर में रह रहीं दादी को आखिरी संदेश ‘गुड मॉर्निंग’ भेजा था?

क्राइम अलर्टमुर्गा और मछली को लेकर झगड़ा, वकील की थाने में कुटाई, थाना प्रभारी और 5 सिपाही लाइन हाजिर,  घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो