लाइव न्यूज़ :

डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में मिली कामयाबी 70 फीट गहरे कुएं में गिरे ऊदबिलाव को जीवनदान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 21, 2019 07:22 IST

ऊदबिलाव का शुमार अप्राप्य प्राणियों में होता है. वह ज्यादातर श्मशानभूमि में रहता है. माना जाता है कि, वह श्मशानभूमि में रहकर छिन्नविछिन्न मांस के टुकड़ों को खाकर परिसर को स्वच्छ रखता है, इसलिए उसे स्वच्छता का दूत भी कहा जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देसूखे गले को तर करने के लिए एक ऊदबिलाव को सही-सलामत बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गयासर्पमित्र बाल कालणे के अनुसार उन्हें अब तक चार ऊदबिलावों को जीवनदान देने में कामयाबी मिली है. 

विलंब से पहुंचे मानसून की बेरुखी के कारण जहां किसान चिंतित हैं, वहीं मनुष्यों के अलावा वन्यजीव भी परेशान नजर आ रहे हैं. पानी की तलाश में वन्यजीव जान पर खेलने को आमादा नजर आ रहे हैं. सूखे गले को तर करने के लिए एक ऊदबिलाव को सही-सलामत बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया, जिसमें सर्पमित्र एवं वन विभाग के अधिकारियों को कामयाबी मिली.

स्थानीय खड़की परिसर में नागे परिवार का खेत है,जिसमें एक कुआं है.उसकी गहराई 70 फीट है. शनिवार सुबह कुएं में एक ऊदबिलाव नजर आया. नागे ने घटना की जानकारी मानद वन्यजीव रक्षक बाल कालणे सहित वन परिक्षेत्र अधिकारियों को दे दी. सूचना मिलते ही बाल कालणे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण सरप एवं अनिल चौधरी मौके पर पहुंच गए.

मौके पर क्रेन बुलाया गया, जिसकी सहायता से बाल कालणे एवं अनिल चौधरी कुएं में उतरे तथा उन्होंने ऊदबिलाव को बगैर कोई तकलीफ दिए पकड़ा तथा बोरे में भरकर कुएं से बाहर आ गए. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर श्रीकांत गावंडे, मनीष बुंदेले के अलावा खिड़की परिसर के नागरिक कुएं केपास जमा हो गए थे. उल्लेखनीय है कि, कैंसर का इलाज करा रहे बाल कालणे वन्यजीवों की सेवा में अपनी सेहत को दरकिनार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

किसी के सूचित करने पर वह वन्यजीव को जीवनदान देने मौके पर पहुंच ही जाते हैं.

स्वच्छता का दूत 'ऊदबिलाव'... बताते हैं कि, ऊदबिलाव का शुमार अप्राप्य प्राणियों में होता है. वह ज्यादातर श्मशानभूमि में रहता है. माना जाता है कि, वह श्मशानभूमि में रहकर छिन्नविछिन्न मांस के टुकड़ों को खाकर परिसर को स्वच्छ रखता है, इसलिए उसे स्वच्छता का दूत भी कहा जाता है. सर्पमित्र बाल कालणे के अनुसार उन्हें अब तक चार ऊदबिलावों को जीवनदान देने में कामयाबी मिली है. 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी