लाइव न्यूज़ :

मेरठ में तेंदुए को किया गया रेसक्यू, वन विभाग ने छोड़ा जंगल में, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2022 20:50 IST

जंगल में छोड़े जाने के वक्त तेंदुए जिस तरह से वन की ओर सरपट भागता है, उसे देखकर लगता है मानों उसने इंसानों की बस्ती से तौबा कर ली हो। महज 12 सेकेंड के इस वीडियो में नदी के किनारे जैसे ही पिंजड़े का दरवाजा खोला जाता है, तेंदुए फौरन पिंजड़े से कूदता है और जंगल में ओझल हो जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेंदुआ को काबू करने में मेरठ वन विभाग के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ीपल्लवपुरम कालोनी में घुसे तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने पकड़ा औरर जंगल में छोड़ दिया वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ पर काबू पाने में 11 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

मेरठ: तेंदुए की दहशत से मेरठ वालों को उस वक्त तसल्ली मिली जब दिल्ली-मेरठ स्थित पल्लवपुरम कालोनी में घुसे तेंदुआ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने इस तेंदुआ को काबू करने के लिए पूरे 11 घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अब भारतीय वन सेवा के अधिकारी रमेश पाण्डेय ने उस तेदुए को पिजड़े के रिहा किये जाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जंगल में छोड़े जाने के वक्त तेंदुए जिस तरह से वन की ओर सरपट भागता है, उसे देखकर लगता है मानों उसने इंसानों की बस्ती से तौबा कर ली हो। महज 12 सेकेंड के इस वीडियो में नदी के किनारे जैसे ही पिंजड़े का दरवाजा खोला जाता है, तेंदुए फौरन पिंजड़े से कूदता है और जंगल में ओझल हो जाता है। 

शनिवार शाम में  रमेश पाण्डेय के द्वारा साझा इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस वीडियो को अब तक 564 लोगों ने लाइक भी किया है।

वन अधिकारी रमेश पाण्डेय इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं “वन कर्मचारियों के लिए यह संतोषजनक होता है कि वे बचाए गए जानवरों को उनके सही ठिकाने तक पहुंचा देते हैं। तेंदुए के बचाव और रिहाई की सफल कोशिश के लिए डीएफओ मेरठ और उनकी टीम को बधाई।”

इस मामले में मेरठ रेंज के डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए को सकुशल पकड़ लिया गया। इसके बाद मेरठ से वाहन में लादकर इस तेंदुए को शिवालिक के जंगल में छोड़ा गया। रिहा किये जाने पहले तेंदुए को विशेष पिजरें में रखा गया था।

वन अधिकारियों ने कहा कि रिहाई से पहले रास्ते में तेंदुए को वन विभाग के कर्मचारियों ने खाना भी दिया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़ गया तेंदुए चार साल का था और उसका वजन लगभग 80 किलो था। 

टॅग्स :मेरठवायरल वीडियोForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल