लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की मिमिक्री कर इस लड़के ने बताया बिहार का हाल, इंटरनेट पर छाया ये वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2019 11:02 IST

सोशल मीडिया पर इस शख्स के मिमिक्री को अब-तक लालू प्रसाद का बेस्ट मिमिक्री बता रहे हैं। वायरल वीडियो के नीचे कमेंट कर लोग इस शख्स का नाम जानना चाह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं।बिहार में बाढ़ की वजह  73 लोगों की मौत हो गयी है।

बिहार में तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश ने मौजूदा नीतीश सरकार की पोल खोल दी है। बिहार की राजधानी पटना की हालत बहुत खराब है। बिहार में बाढ़ की वजह से कई शहरों में जनजीवन अस्तव्यस्त है। वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या 73 हो गयी है। बारिश से आए बाढ़ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर बिहार के बाढ़ का एक ऐसा वीडियो भी देखने को मिला है। ये शख्स राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री जरिए बिहार के हालात बता रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री वाला यह वीडियो ट्विटर पर प्रशांत कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया। वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, ओह मैन, क्या ये लालू प्रसाद यादव की अभी तक की गई बेस्ट मिमिक्री है? एक बार जरूर देखें।' हालांकि ट्विटर यूजर प्रशांत कुमार ने मिमिक्री करने वाले शख्स के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

इसी ट्वीट पर लोग कमेंट कर इस मिमिक्री कर रहे शख्स का नाम कृष्णा यादव बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि कृष्णा यादव  लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री करने के लिए जाने जाते हैं। 

लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं। बिहार में बाढ़ की वजह  73 लोगों की मौत हो गयी है। 27 सितंबर से 30 सितंबर तक राज्य में अप्रत्याशित वर्षा होने और नदियों के जल स्तर में वृद्धि से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालन्दा सहित प्रदेश के 14 जिलों में 85 प्रखण्ड के 477 पंचायतों के 1179 गाँव में 18.70 लाख आबादी प्रभावित हुई है। 

टॅग्स :बिहारबाढ़वायरल वीडियोलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल