लाइव न्यूज़ :

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालयः आपके बच्चे पढ़ने नहीं आते..., प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा ने अभिभावकों को लिखा पत्र, वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2022 18:07 IST

अभिभावकों से कहा है किस तरह से उनके बच्चे स्नातकोत्तर रसायन विभाग में नामांकन लेने के बाद भी पढ़ने के लिए नहीं आते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरसायन विभाग के विभागध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा के पत्र की खूब चर्चा हो रही है.अभिभावकों को पत्र लिखकर बच्चों के क्लास में नहीं आने की शिकायत की है.बच्चे की पढ़ाई में रुचि नहीं होने तथा उसका नाम काटने की बात कही है.

पटनाः बिहार में एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद कालेज या विश्वविद्यालयों में संचालित कक्षाओं में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर चर्चा तेज हो गई है. इसी क्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर रसायन विभाग के विभागध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा के पत्र की खूब चर्चा हो रही है.

 

उन्होंने अभिभावकों को पत्र लिखकर बच्चों के क्लास में नहीं आने की शिकायत की है. इसमें उन्होंने बच्चे की पढ़ाई में रुचि नहीं होने तथा उसका नाम काटने की बात कही है. यह पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अभिभावकों से कहा है किस तरह से उनके बच्चे स्नातकोत्तर रसायन विभाग में नामांकन लेने के बाद भी पढ़ने के लिए नहीं आते हैं.

उन्होंने कहा है कि इससे लगता है कि उसकी रुचि पढ़ने में नहीं है. इसलिए उसका नामांकन रद्द किया जा रहा है. जानकारों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि यह केवल एक विभाग या एक विश्वविद्यालय का मामला है. बिहार के सभी विश्वविद्यालयों का यही हाल है. कुछ विभागों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश में छात्र क्लास नहीं आते हैं.

जिसकी वजह से शिक्षकों की रुचि भी अध्यापन में कम होती जा रही है. हालांकि इसे एक ट्रेंड के तौर पर भी देखा जा रहा है. जिसमें लोगों का कहना है कि अभिभावक भले ही अपने बच्चों का नामांकन करवा देते हैं, लेकिन वे कुछ उस तरह की पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रेरित करते हैं, जिससे रोजगार मिल सके.

दरअसल, समाज में यह साफ अवधारणा बन गई है कि परंपरागता पढ़ाई के दम पर अब नौकरी नहीं मिलने वाली है. बताया जाता है कि प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा की ओर से शिक्षा की धारा को बदलने की लगातार कोशिश होती रहती है. जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री खुद कर चुके हैं. उनके हालिया प्रयास की भी लोग सराहना कर रहे हैं. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो