लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी : बीजेपी नेता वरुण गांधी ने हिंसा की वीडियो किया शेयर, किसानों के लिए की न्याय की मांग

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 7, 2021 11:12 IST

लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई बर्बरता पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है । उन्होंने कहा कि किसानों की हत्या करके उन्हें चुप नहीं कराया जा सकता है ।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने किसानों के लिए की न्याय की मांगउचित कदम उठाने के लिए सीएम योगी को लिखा खतवरुण गांधी ने कहा कि किसानों की हत्या के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो

लखनऊ :उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कुछ लोगों ने हिंसक रूप से गाड़ी चला दी औऱ भीड़ को रौंदते हुए आगे निकल गए । इसपर न केवल विपक्ष, बल्कि भाजपा के सांसद वरुण गांधी  ने भी लखीमपुर खीरी की घटना का विचलित करने वाला वीडियो ट्वीट किया है,जिसमें बेगुनाह लोग मारे गए हैं ।  

वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता ने कहा, ' वीडियो में सबकुछ साफ नजर आ रहा है । प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है । किसानों के निर्दोष खून के लिए जवाबदेही होनी चाहिए और न्याय दिया जाना चाहिए । '  वरुण गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चचेरे भाई हैं  । आपको बताते दें कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रही प्रियंका को  सीतापुर पुलिस ने लखीमपुर खीरी इलाके में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

वरुण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा है, और कहा है कि विरोध करने वाले किसानों से संयम और धैर्य से पेश आना चाहिए। पीलीभीत से भाजपा सांसद ने मामले की सीबीआई जांच और मृतक किसानों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की । 

भाजपा सांसद ने ट्विटर पर किसानों को श्रद्धांजलि दी और यूपी के मुख्यमंत्री से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया । इससे पहले भी कई बार वरुण गांधी ने किसानों के समर्थन में आवाज उठाई है और सरकार से उनकी बात सुनने और मसले को सुलझाने की अपील की है । 

लखीमपुर खीरी में किसानों की शांतिपूर्ण रैली में एक जीप ने हमला कर दिया और बेगुनाह किसानों को रौंद डाला । उसके बाद घटनास्थल पर किसानों ने जीप का पीछा किया और संतुलन खोने के कारण जीप रूक गई और खबर है कि किसानों ने उसमें आग लगा दी । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जीप के पीछे से दो एसयूवी कार भी गुजर कर निकली थी । फिलहाल मामले में मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का नाम सामने आ रहा है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?