लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग अपने बयान से हुए ट्रोल, मोदी सरकार में UN में हुई लद्दाख की चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2019 11:33 IST

मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370  खत्म कर दिया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया। सरकार के इस फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देसयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने पर अनौपचारिक बैठक हुई।बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग ने जो ट्वीट किया वो लद्दाख से जुड़ा हुआ था।

संसद में हाल ही में अपने भाषण से सुर्खियां बंटोरने वाले लद्दाख से बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल अब अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं। उनको अपने इस बयान के लिए काफी शर्मिंदा भी होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

दरअसल सयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने पर अनौपचारिक बैठक हुई। और बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग ने जो बयान दिया वो लद्दाख से जुड़ा हुआ था। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के समय संसद में भी लद्दाख की चर्चा नहीं होती थी और मोदी जी की सरकार में संयुक्त राष्ट्रा (UN) में लद्दाख की चर्चा हो रही है।

सांसद जमयांग सेरिंग ने कहा, ''मैं खुश हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में जो फैसला हुआ उसकी वजह से लद्दाख की चर्चा संयुक्त राष्ट्र में हो रही है। इससे पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो लद्दाख की चर्चा संसद में भी नहीं होती थी।'' बीजेपी सांसद के इस बयान पर ट्वीटर, फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370  खत्म कर दिया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया। सरकार के इस फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 

कश्मीर मसले पर सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक में भी पाकिस्तान के साथ ही उसके सहयोगी चीन को भी मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान की मांग पर चीन इस मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण करने में लगा हुआ था। भारी बहुमत इसके पक्ष में था कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है।

टॅग्स :लद्दाख़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल