Kuno National Park: मादा चीता गामिनी ने हाल में 5 शावकों को जन्म दिया। दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से मादा चीता को लाया गया था। बताते चले कि अभी गामिनी 5 वर्षीय की है। इन्हें मिलाकर भारत में जन्मे अब तक शावकों की संख्या 13 हो गई है।
वहीं, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखते हुए काफी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कूनो के सभी अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को बधाई भी दी। उन्होंने ये भी बताया कि चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण टीम ने सुनिश्चित किया है, जिससे सफल संभोग और शावकों का जन्म हुआ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।