लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं ये महिला जिनका नाम ट्विटर के टॉप ट्रेंड में है, कमरे में पाई गईं मृत, महज कुछ घंटे में किए गए 1 मिलियन से ज्यादा ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 14, 2019 16:17 IST

कोरियन पॉप सिंगर की मौत के बाद ट्विटर पर हैशटैग Sulli टॉप ट्रेंड कर रहा है। सुली कोरिया की सबसे फेसम सिंगर थीं।

Open in App

कोरिया की पॉप स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सुली अपने कमरे में मृत पाई गई है। कोरिया के पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि सोमवार (14 अक्टूबर) को सूली साउथ कोरिया के सियोल में अपने घर में संदिग्थ हालत में मिली। पुलिस के 25 वर्षीय गायिका सुली के पीए ने फोन करके रात को 3 बजकर 21 मिनट पर सूचना दी। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है। सुली के बहुत फेमस पॉप सिंगर है। इनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सुली बैंड  F(x) का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उसके बाद उन्होंने कोरियन फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू किया। सुली 2005 से कोरियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सुली हाल ही में एक JTBC टीवी कार्यक्रम में दिखाई दीं थी। के-पॉप स्टार सुली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। सुली ने कई कोरियन फिल्मों में भी काम किया है। इनका जन्म 24 मार्च 1994 को हुआ है। 

सुली के मौत की खबर उनके फैंस को जैसे ही मिली उनके लिए ये बहुत शॉकिंग था। ट्विटर पर उनके फैंस हैशटैग Sulli टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। इस हैशटैग के साछ लोग सुली को श्रद्धांजिल दे रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक सुली घर पर अकेली रहती थी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की हर पहलू से जांच करने की कोशिश में लगे हैं। पुलिस शुरुआत में इसे खुदकुशी मानकर चल रही थी, लेकिन मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में सुली के फोन कॉल डिटेल्स निकाल रही है। 

सुली  "नो ब्रा" के कैम्पेन के बाद विवादों में घिरी थीं 

 सुली तथाकथित "नो ब्रा" कैम्पेन में शामिल थी। उन्होंने  "नो ब्रा" कैम्पेन का सपोर्ट करते हुए अपने निपल्स दिखाए थे। जिसकी काफी आलोचना की गई थी। इसकी तस्वीर उन्होंने मई 2016 में  इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। 

टॅग्स :ट्विटरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो