लाइव न्यूज़ :

और दुल्हन ‘थार’ चलाते हुए ससुराल पहुंची, दूल्हा बगल में बैठा है, सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 25, 2021 17:57 IST

कश्मीरी दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन अपने ससुराल जा रही है। वीडियो की खासियत है कि विदाई के वक्त दुल्हन ही गाड़ी ड्राइव करती है और दूल्हा उसके बगल में बैठा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को बुधवार की शाम तक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।सना शबनम, जिन्होंने 22 अगस्त को बारामुल्ला जिले के डेलिना के शेख आमिर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।

जम्मूः सच में शादियों में दुल्हनों की ग्रैंड एंट्री तो आपने देखी और सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं एक दुल्हन की ग्रैंड विदाई। विदाई में न आंसू था, न गम... बल्कि दुल्हन से लेकर उसके परिवार वाले मुस्कुरा रहे थे और लड़की महिंद्रा थार चलाते हुए अपने ससुराल के लिए विदा हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सच में कश्मीरी दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन अपने ससुराल जा रही है। वीडियो की खासियत है कि विदाई के वक्त दुल्हन ही गाड़ी ड्राइव करती है और दूल्हा उसके बगल में बैठा है। वीडियो को बुधवार की शाम तक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

दरअसल सना शबनम, जिन्होंने 22 अगस्त को बारामुल्ला जिले के डेलिना के शेख आमिर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी, ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है, जब से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्हें शादी के दिन महिंद्रा थार में दूल्हे को ससुराल ले जाते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर दुल्हन से जुड़े दो से तीन वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं।

एक वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हान गाड़ी ड्राइव करती है। दूसरे वीडियो में वो गाड़ी के साथ गेट से एंटर करती हुई दिख रही है। बगल में बैठा दूल्हा ये देखकर मुस्कुराता है। हालांकि हिन्दुस्तान में शादी का दिन पारंपरिक रूप से दुल्हन के लिए परिवार को विदाई देने के दुख का पर्याय रहा है। पर सना के लिए यह अवसर रुढ़िवादिता को तोड़ने के लिए उपयुक्त था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी शादी रविवार को हुई थी। ये उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। इस वीडियो को अहमद अली फैयाज ने शेयर किया है। दुल्हा और दुल्हन को अपनी शादी की पोशाक में देखा जा सकता है और वे सभी मुस्कुरा रहे हैं।

वीडियो में दुल्हन खुशी खुशी अपने ससुराल जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन महिंद्रा थार चला रही है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, एक दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल जाती है।  बताया जा रहा है कि यह शादी दो दिन पहले नार्थ कश्मीर के बारामुल्ला जिले में हुई थी। कपल कश्मीर के ही हैं। दुल्हे का भाई जम्मू कश्मीर पुलिस में कार्यरत है और दुल्हा खुद कांग्रेस का नेता है।

कांग्रेस नेता की शादी कश्मीर के ही रहने वाली एक लड़की से दो दिन पहले हुई और विदाई के दौरान दुल्हन ने जो अलग तरीका अपनाया वह कश्मीर के लिए पहला था। लहंगा पहने दुल्हन महिंद्रा थार की ड्राइविंग सीट पर बैठी और बगल में बैठा दुल्हा। दुल्हन खुद गाड़ी को ड्राइव करते हुए मंडप से विदा हुई। वह गाड़ी चलाते हुए ही अपने ससुराल पहुंची।

ससुराल के गेट पर खड़े लोगों ने दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए दुल्हे आमिर ने, जो पेशे से वकील हैं और बारामुल्ला के कांग्रेसी नेता भी हैं, कहा कि मैं अपने जीवन के विशेष दिन पर उन्हें विशेष महसूस कराने के लिए कुछ अलग करना चाहता था।

मैं कश्मीरी विवाहों की सदियों पुरानी रुढ़िवादिता को तोड़ना चाहता था, जहां हमेशा दुल्हे की तरफ से ही कोई व्यक्ति होता है जो कार चलाता है। जाहिर तौर पर हर कोई हैरान था। लोग हैरान और थोड़े भ्रमित थे, लेकिन कुल मिलाकर काफी सपोर्टिव थे।

टॅग्स :कांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?