लाइव न्यूज़ :

बेजुबान को बचाने के लिए किया विचित्र रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वायरल हो रहा वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 25, 2018 10:53 IST

आजकल सोशल मीडिया में एक वीडियो छाया हुआ है जो बेहर विचित्र है। इंटरनेट पर छाए वीडियो में अजीबो-गरीब तरीके से अंजाम दिए गए एक रेस्क्यू ऑपरेशन दिखाया गया है।

Open in App

सोशल मीडिया पर बीते लंबे समय से तरह तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अब एक वीडियो छाया हुआ है ये बेहर विचित्र है। इंटरनेट पर छाए वीडियो में अजीबो-गरीब तरीके से अंजाम दिए गए एक रेस्क्यू ऑपरेशन दिखाया गया है।

इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन में एक शख्स खोपड़ी के बल जमीन में घुसता है। उसको छोटे गड्ढे में घुसाने में उसके साथियो ने भी मदद की है। दरअसल, एक बकरी को छेद नुमा गहरे गड्ढे से बचाने के लिए शख्स अपने कुछ सहयोगियों की मदद से उसमें खोपड़ी के बल घुसता है और अपने काम को सफलतापूर्वक अंजाम देता है।

खबर के अनुसार ये वीडियो कर्नाटक के किसी इलाके का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में सुनाई दे रही लोगों की आवाज से पता चलता है कि वे दक्षिण की कोई भाषा बोल रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे इंडियन रेस्क्यू मिशन बताकर इसका मजाक उड़ाते भी देखे जा रहे हैं।

ये वीडियो करीब 1 मिनट का है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से एक शख्स सांसे थामने वाले छेद में घुसता और फिर बाहर निकलता है। वीडियो में सबसे पहले दिखाई देता है कि शख्स जमीन पर उस छेद की तरफ मुंह उसमें जाने की तैयारी करता है और उसमें जाने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथ छेद में डालता है। उसे घेरकर खड़े उसके सहयोगी उसकी टांगे पकड़ लेते हैं। 

शख्स जमीन में घुसता जाता है और उसके सहयोगी टांगों के सहारे उसे मजबूती से पकड़े होते हैं। छेद में शख्स को घुसता देखता एक सिहरन से पैदा होती है और बैचेनी भी। आखिर में शख्स उसकी लंबाई के बराबर उस पतले से छेद में घुस जाता है। तीन लोग उस शख्स की टांगे कसकर पकड़े हुए दिखाई देते हैं। फिर वह शख्स अंदर से एक बकरी के बच्चे को बाहर निकलता है। इस को देखकर कुछ लोग इस व्यक्ति की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो