लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: प्रेमी जोड़े ने विमान की सुरक्षा को लेकर किया ‘मोबाइल चैट’, फिर 6 घंटे तक रोका गया प्लेन, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 15:54 IST

इस घटना पर जानकारी देते हुए शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि देर रात तक इस घटना के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई इसलिए इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेंगलुरु में एक प्रेमी जोड़े के बीच ‘मोबाइल चैट’ के कारण विमान को छह घंटे लेट उड़ान भरना पड़ा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच विमान की सुरक्षा को लेकर बातचीत हो रही थी। ऐसे में प्रेमी के बगल में बैठी महिला ने शख्स के बातचीत को गलत रूप में ले लिया था।

मेंगलुरु:कर्नाटक के मेंगलुरु में एक प्रेमी जोड़े के बीच ‘मोबाइल चैट’ को लेकर विमान के उड़ने में छह घंटे की देरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला को इसके पास में बैठे एक शख्स द्वारा अपनी प्रेमिका से इस तरीके से बात कर रहा जिससे महिला को उस पर संदेह हुआ था। 

इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी चालक दल को दी और विमान को रोक लिया गया। ऐसे में उस विमान पर सवार उस शख्स को भी उतार लिया गया ताकि उससे पूछताछ की जा सके। 

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के मेंगलुरु से मुंबई जाने वाले विमान को उड़ान भरने में उस समय छह घंटे की देरी हुई जब एक महिला यात्री ने उसके साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर संदिग्ध संदेश आने के बारे में जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और उनके सामान की व्यापक रूप से तलाशी ली गई। इसके बाद ही इंडिगो के विमान को रविवार शाम को मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी गई। 

महिला की जानकारी के आधार पर विमान को उड़ने से रोका गया

दरअसल, एक महिला यात्री ने विमान में सवार एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक संदेश देखा और विमान के चालक दल को इसकी जानकारी दी। चालक दल ने हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी और उड़ान भरने के लिए तैयार विमान को रोकना पड़ा था। 

पूछताछ के कारण शख्स की छुट गई विमान

बताया जाता है कि यह व्यक्ति अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर संदेश भेजकर बातचीत कर रहा था, जिसे उसी हवाईअड्डे से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी। इस व्यक्ति को पूछताछ के कारण विमान में सवार होने नहीं दिया गया। पूछताछ कई घंटों तक चली जबकि उसकी प्रेमिका की बेंगलुरु की उड़ान छूट गई। 

इस कारण नहीं दर्ज हुई कोई शिकायत

बाद में सभी 185 यात्री मुंबई जाने वाले विमान में फिर से सवार हुए और शाम पांच बजे विमान ने उड़ान भरी थी। इस पर बोलते हुए शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि देर रात तक इस घटना के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई इसलिए इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

शशि कुमार ने बताया कि शिकायत इसलिए नहीं की गई है क्योंकि यह दो दोस्तों के बीच सुरक्षा को लेकर हंसी-मजाक की बात थी।  

टॅग्स :अजब गजबकर्नाटकहवाई जहाजमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो