लाइव न्यूज़ :

फिल्म देखने के बाद रोने लगे कर्नाटक के मुख्यंमत्री बसवराज बोम्मई, आखिर क्यों हुआ ऐसा, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2022 14:31 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हाल में रिलीज एक फिल्म '777 चार्ली' देखने के बाद भावुक हो गए। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म '777 चार्ली' को देखकर भावुक हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।'777 चार्ली' में एक शख्स और उसके कुत्ते के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे भावुक नजर आ रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार हाल में रिलीज एक फिल्म देखने के बाद वे इतने भावुक हुए कि अपने आंसू नहीं रोक सके और उसे पोंछते नजर आए। बताया जा रहा है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें कुत्ते की याद आ गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बोम्मई ने 13 जून को रक्षित शेट्टी की नई फिल्म '777 चार्ली' देखी थी। फिल्म में एक शख्स और उसके कुत्ते के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। बोम्मई खुद भी एक डॉग लवर है। इस फिल्म को देखने के बाद उन्हें अपने मृत कुत्ते की याद आ गई। 777 चार्ली फिल्म 10 जून को पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी।

बोम्मई ने कहा, 'कुत्तों के बारे में पहले भी फिल्में बनी हैं लेकिन इस फिल्म में भावनाओं और जानवरों का तालमेल है। कुत्ता अपनी भावनाओं को अपनी आंखों से व्यक्त करता है। फिल्म अच्छी है और सभी को इसे देखना चाहिए। मैं बिना शर्त प्यार के बारे में बात करता रहता हूं। कुत्ते का प्यार बिना शर्त होता है जो शुद्ध है।'

बता दें कि बोम्मई खुद डॉग लवर हैं। पिछले साल अपने पालतू कुत्ते के निधन के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई थीं। वे अपने कुत्ते के पास रोते नजर आए थे। साथ ही पूरा परिवार गम में डूबा नजर आया था।

के किरणराज द्वारा निर्देशित 777 चार्ली एक एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में रक्षित शेट्टी, संगीता श्रृंगेरी, राज बी शेट्टी, दानिश सैत और बॉबी सिम्हा अहम भूमिका में हैं। यह परमवाह स्टूडियो के तहत रक्षित शेट्टी और जीएस गुप्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई है। यह सभी जानवरों, खासकर कुत्तों के प्रेमियों के लिए एक अहम फिल्म है। फिल्म में इंसान और पालतू कुत्ते के बीच के संबंध को खूबसूरती से दिखाया गया है। 777 चार्ली को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है।

टॅग्स :Basavaraj S BommaiKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी