महात्मा गांधी की जयंती पर चर्चा में कपिल सिब्बल का ट्वीट, लिखा- 'बापू भारत बदल चुका है', लोगों ने किया ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Published: October 2, 2019 12:41 PM2019-10-02T12:41:53+5:302019-10-02T12:41:53+5:30

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने महात्मा गांधी के बहाने केन्द्र की मोदी सरकार पर तंज किया। लेकिन वह अपने ट्वीट के बाद खुद ही ट्रोल हो गए।

Kapil Sibal tweet on Mahatma Gandhi 150 birthday anniversary goes viral says india change | महात्मा गांधी की जयंती पर चर्चा में कपिल सिब्बल का ट्वीट, लिखा- 'बापू भारत बदल चुका है', लोगों ने किया ट्रोल

Kapil Sibal File Photo

Highlightsकांग्रेस नेता कपिल सिब्बल हमेशा अपने तंज भरे बयानों के लिए जाने जाते हैं। कपिल सिब्बल के इस ट्वीट के लोगों ने कमेंट में खूब प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर एक ट्वीट किया है। महात्मा गांधी के बहाने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कपिल सिब्बस का ये ट्वीट ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गया है। कपिल सिब्बल ने तंज कसते हुए कहा कि बापू आज का भारत बदल चुका है। 

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लिखा, ''बापू भारत बदल चुका है। भारत के लिए बापू के चार स्तम्भ, सच्चाई, असहिष्णुता, अहिंसा, विविधता का उत्सव। लेकिन आज के भारत में फेक न्यूज, फेक डेटा, फेक क्लेम, असहिष्णुता, हिंसा, विविधता पर निशाना साधना हैं।''

कपिल सिब्बल के इस ट्वीट के नीचे लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, हां बापू भारत बदल चुका है...क्योंकि कपिल सिब्बल जैसे लोग भ्रष्टाचारी हैं। 

एक यूजर ने लिखा, महात्मा गांधी ने ही कांग्रेस को खत्म करने को बोला था, क्योंकि कांग्रेस देश के लिए हानिकारक थी। लेकिन खत्म नहीं की। महात्मा गांधी का वचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं कांग्रेस खत्म करने का।


एक यूजर ने कपिल सिब्बल के ट्वीट का उन्ही की भाषा में जवाब दिया। यूजर ने लिखा, बदल चुका है क्योंकि...
1.370 के बोझ से देश आजाद हो चुका है
2.तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को आजादी मिली
3.पाकिस्तान को उसकी भाषा मे जवाब दिया जा रा है ,भारत द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग किया गया।
4.कांग्रेस की देश विरोधी नीति व सोच को देश की जनता ने उखाड़ फेंका। 

Web Title: Kapil Sibal tweet on Mahatma Gandhi 150 birthday anniversary goes viral says india change

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे