लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा का दावा- 'प्रियंका गांधी ने जो बसों के नंबरों की लिस्ट भेजी वो ऑटो रिक्शा-मिनी कार के नंबर निकले'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2020 11:54 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मजदूरों के लिए 1000 बसों के संचालन की अनुमति पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और कहा कि कोरोना महामारी के समय उनकी पार्टी राज्य के लोगों के साथ सकारात्मक भाव से खड़ी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी ने बसों के नंबरों की लिस्ट के साथ ऑटो और रिक्शा का भी नंबर भेजे हैं। प्रियंका गांधी ने लॉकडाउन की वजह से फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 1,000 बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी।

नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन की वजह से कांग्रेस  महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रमिकों के लिए 1000 बसों के संचालन की अनुमति उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मांगी थी। सीएम योगी ने इसकी इजाजत भी दे दी है। लेकिन अब इस मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है, 'प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को जो बसों के नंबरों की लिस्ट भेजी वो ऑटो रिक्शा और मिनी कार के नम्बर निकले।' कपिल मिश्रा ने पूछा है, ''गरीब मजदूरों के नाम पर ये बेहूदा तमाशा क्यूं।''

कपिल मिश्रा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने एक ट्वीट को कई बार रिट्विट किया है। उन्होंने हर ट्वीट के साथ गाड़ियों के नंबर भी शेयर किए हैं और उसे गुलाबी रंग का घेरा लगाया है। कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी ने बसों के नंबरों की लिस्ट के साथ ऑटो और रिक्शा का भी नंबर भेजे हैं। 

प्रियंका गांधी ने बीती रात दो बजे योगी सरकार की पत्र का दिया जवाब 

प्रियंका गांधी ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए दिल्ली में गाजियाबाद और नोएडा से 500-500 बसें चलाने की इजाजत मांगी थी। योगी सरकार ने मंजूरी देते हुए कांग्रेस से सभी बसों को हैंडओवर करने के साथ फिटनेस सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस मांगे थे। जिसका प्रियंका गांधी की ओर से रात दो बजे जवाब दिया गया। 

उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रियंका के निजी सचिव को पत्र लिखकर बसों के संबंध में विवरण मांगा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्य प्रशासन को पूरा ब्यौरा जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रियंका ने ट्वीट किया, योगी आदित्यनाथ जी महामारी के समय इंसान की जिंदगी को बचाना, गरीबों की रक्षा करना, उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है। कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।

 कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं। हमें उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।

 उन्होंने कहा, आपको उप्र कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूँ कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उप्र के अपने भाई-बहनो के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकपिल मिश्रउत्तर प्रदेशप्रवासी मजदूरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा